संदेश

हिंदी न्यूज़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लॉकडाउन के बाद जम्मू में खुली शराब की दुकानों पर पिछले छह दिन में बिकी 50 करोड़ से अधिक की शराब

चित्र
  करीब डेढ़ महीने के लॉकडाउन के बाद जम्मू संभाग में खुली शराब की दुकानों पर पिछले छह दिन में 50 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिक चुकी है। यह बिक्री लॉकडाउन से पहले की औसत बिक्री से पांच गुणा अधिक है।  जम्मू संभाग में इस समय कुल 119 दुकानें खुली हैं और अभी भी करीब सौ दुकानें बंद हैं। सरकार ने शराब के मूल्य पर 50 फीसद एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई, लेकिन इसका भी बिक्री पर कोई असर नहीं हुआ। आबकारी विभाग ने पहले चरण में जम्मू संभाग में चालीस, दूसरे चरण में 73 और अब मंगलवार से पांच और दुकानें खोल दी हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार पहले दिन सीमित दुकानें खुलने के बावजूद जम्मू संभाग में रिकार्ड दस करोड़ रुपये की शराब व बीयर बिकी। जम्मू संभाग में आबकारी विभाग की कुल 12 रेंज हैं और इनमें इस समय रोजाना की  औसतन बिक्री आठ करोड़ रुपये हो रही है। सूत्रों के अनुसार, सबसे अधिक बिक्री जम्मू शहर से रिकॉर्ड की गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो पहले तीन दिनों में सबसे अधिक बिक्री हुई, लेकिन अगले तीन दिनों में भी बिक्री सात-आठ करोड़ रुपये के करीब रही। विभाग को उम्मी...

Jawaharlal Nehru Death Anniversary महामना के बुलावे पर युवाओं को प्रेरित करने बीएचयू आते थे पंडित नेहरू

चित्र
  Jawaharlal Nehru Death Anniversary (जन्मतिथि 14 नवंबर, 1889, पुण्यतिथि - 27 मई, 1964) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन में बच्चों और युवाओं के लिए अलग जगह थी। आधुनिक विज्ञान-तकनीक और उनकी व्यवहारिक दृष्टि युवाओं को काफी पसंद आती थी।  यही आलम काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भी छात्रों का था, जिनमें से बाद में कई बड़े-बड़े साहित्यकार, तो कई देश के शीर्ष वैज्ञानिक बने। देश की राजनीति को दिशा देने के साथ ही उन्होंने हिंदोस्तान के युवा शक्ति का भी प्रतिनिधित्व किया था।  नेहरू काशीयात्रा के दौरान बीएचयू में आकर मंचों से भाषण देने के अलावा छात्रावासों और विभागों में जाकर सभी छात्रों से मिलते थे। उनसे उनकी रुचि, आधुनिक तकनीक और देश सेवा के विचारों का आदान-प्रदान करते थे। नेहरू जी के प्रेरणास्रोत महामना मदन मोहन मालवीय युवाओं में नेहरू जी के प्रति बढ़ रही ख्याति को भली -भांति समझते थे। इसे देख मालवीय जी कैंपस में युवाओं को प्रेरित करने के लिए उन्हेंं समय-समय पर बीएचयू में आमंत्रित करते थे। मालवीय के बाद भी वह बीएचयू बराबर आते रहे। ...

एयरफोर्स को मिली तेजस लड़ाकू विमानों की नई स्क्वाड्रन, वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया ने भरी उड़ान

चित्र
  भारतीय वायुसेना को आज तेजस लड़ाकू विमानों का नया और दूसरा स्क्वाड्रन मिल गया। वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने तमिलनाडु के सुलूर एयरबेस पर वायु सेना की 18वीं स्क्वाड्रन को सौंपा। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने आज वायु सेना स्टेशन सुलूर में 45वीं स्क्वाड्रन के साथ लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस लड़ाकू विमान उड़ाया। उन्होंने सिंगल सीटर लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। एयरफोर्स की 18वीं स्क्वाड्रन अब हल्के लड़ाकू विमान(Light Combat Aircraft) तेजस से लैस होगी। तेजस विमान उड़ाने वाली एयरफोर्स की यह दूसरी स्क्वाड्रन होगी।इससे पहले 45 वीं स्‍क्वाड्रन ऐसा कर चुकी है। 15 अप्रैल, 1965 को गठित यह स्क्वाड्रन अपने आदर्श वाक्य 'टेवरा और निर्भया' जिसका अर्थ होता है 'स्विफ्ट एंड फीयरलेस' के साथ अब तक मिग- 27 विमान उड़ा रहा था। इससे पहले इसे 15 अप्रैल, 2016 को नंबर प्लेट लगा दिया गया था। स्क्वाड्रन को इस साल एक अप्रैल को फिर से शुरू किया गया है। इस स्क्वाड्रन ने पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में सक्रिय रूप से भाग...

राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड चूरु में 50 डिग्री पहुंचा पारा, जानें आने वाले दिने में कैसा रहेगा मौसम

चित्र
   देश में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राजस्थान का चुरु देश का सबसे गर्म जिला रहा, यहां 50 डिग्री तापमान मापा गया। राजस्थान के अलावा उत्तर भारत के भी कई राज्यों को भी गर्मी की मार झेलने पड़ी।  मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। उत्तर प्रदेषस के कई जिलों में भी 45 डिग्री तक तापमान मापा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार 30 मई से लेकर एक जून तक बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि असम से मेघालय में 26 से 28 मई तक बहुत बारिश हो सकती है। इन राज्यों में रहेगी गर्मी  मौसम विभाग ने जारी किए अपना मॉर्निंग बुलेटिन में कहा कि चंड़ीगड़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली में आने वाले 24 घंटों में गर्म हवाओं के चलते लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, बिहार, झारखंड़, ओडिशा, मराठावाड़ा और मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने के चलते लोगों को अगले दो से तीन दिनों तक लू की थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी के अनु...

राहुल गांधी बोले- कोरोना जब तेजी से फैल रहा, तब हम लॉकडाउन हटा रहे

चित्र
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां कोरोनावायरस तेजी से बढ़ने के बावजूद लॉकडाउन हटाया जा रहा है। लॉकडाउन का मकसद फेल हो चुका है, देश इसके नतीजे भुगत रहा है। राहुल ने कहा कि चार फेज के लॉकडाउन के बाद भी वे नतीजे नहीं मिले जिनकी उम्मीद प्रधानमंत्री कर रहे थे। 'केंद्र सरकार प्रवासियों की मदद के इंतजाम बताए' राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले फ्रंट फुट पर खेल रहे थे, लेकिन लॉकडाउन फेल हुआ तो बैकफुट पर चले गए। उन्हें फिर से फ्रंट फुट पर आना चाहिए। प्रधानमंत्री और उनके प्रमुख सलाहकारों ने कहा था कि मई के आखिर तक कोरोनावायरस का असर घटने लगेगा, लेकिन ऐसा तो नहीं हो रहा। अब सरकार बताए कि आगे क्या प्लान है? लॉकडाउन खोलने की स्ट्रैटजी में प्रवासियों और राज्यों की मदद के क्या इंतजाम हैं? ' गरीबों के हाथ में पैसा पहुंचना जरूरी' राहुल का कहना है कि सरकार ने आर्थिक पैकेज में जो दिया, उससे कुछ नहीं होने वाला। लोगों के हाथों में पैसा पह...

Zomato इस राज्‍य में कर रही शराब की होम डिलीवरी, जानिए कौन-कौन से शहर करेगी कवर

चित्र
  झारखंड के बाद ओडिशा में घर पर शराब पहुंचाई जाएगी। फूड ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म Zomato राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से शराब की ऑनलाइन डिलेवरी शुरू कर रही है। इसके बाद Zomato जल्द ही राउरकेला, बालासोर, बलांगीर, संबलपुर, बेरहामपुर और कटक जैसे ओडिशा के अन्य शहरों में ये सुविधा मुहैया कराएगी। Zomato ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। Zomato के उपाध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा, 'हम ओडिशा में अपने यूजर्स की सेवा से खुश हैं जो अब किराने और खाद्य वितरण के अलावा शराब प्राप्त करने के लिए Zomato का उपयोग कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि कंपनी आबकारी विभागों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का ख्याल रखते हुए ये सुविधा शुरू की जा सके। रंजन ने कहा, 'हम ओडिशा सरकार और ओडिशा में मादक पदार्थों के सुरक्षित और वितरण को सक्षम करने के लिए शराब खुदरा उद्योग के लिए आभारी हैं। हम आगे भी इस साझेदारी को एक साथ बनाने रखने की कोशिश करेंगे।' Zomato ने शराब की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कई सुरक्षा प्रक्रियाओं और जांच का दायरा बढ़ाया है। ...

हमारी जंग प्रकृति से जो 450 करोड़ सालों में कभी नहीं हारी

चित्र
मानव जाति के इतिहास में पहली बार प्रकृति मां ने पूरी दुनिया को अपने हाथों में ले लिया है। पूरी धरती एक समय में एक ही कोरोना वायरस से लड़ रही है। मेरे सभी विश्लेषण, सभी विचार इसी पर आधारित हैं कि प्रकृति के तर्क और नियमों के तंत्र को ध्यान में रखते हुए इस महामारी का सामना कैसे करें। अगर आप ऐसा करने की जगह अपना विश्लेषण राजनीति या विचारधारा या इस सोच के साथ शुरू करते हैं कि बहुत हुआ लॉकडाउन, भाड़ में जाए वायरस, तो आप वास्तव में प्रकृति मां को द्वंद्वयुद्ध की चुनौती दे रहे हैं। मैं समझ सकता हूं कि लोग अपना बिजनेस बचाने, वेतन पाने के लिए बेताब हैं। लेकिन, अगर मास्क पहनने, धार्मिक आयोजनों के लिए भीड़ पर रोक को प्रकृति के सम्मान की जगह अपनी निजी स्वतंत्रता का अपमान मानते हैं तो आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं। हम याद रखें कि प्रकृति सिर्फ रसायन, जीव व भौतिक विज्ञान है और जो इसे चलाता है वह है प्राकृतिक चुनाव। हर जीव की यही तलाश है। किसी पारिस्थितिक पनाह में खुद को बचाए रखना, फलना-फूलना और अपना डीएनए अगली पीढ़ी को देने के लिए संघर्ष करना ताकि वे उन जैसे न हो जाएं, जिन्हें बनाने वाल...

दीवार तोड़ बैंक में घुसे चोर नहीं तोड़ पाए तो वापस लौटे

चित्र
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक रामपुर कंबोयान में दो चोर सेंध लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने यूट्यूब (youtube) पर बैंक सेफ तोड़ने की वीडियो भी देखी, लेकिन जब कामयाब नहीं हुए तो खाली हाथ लौट गए। यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।  राजस्थान के जयपुर की जनता कालोनी निवासी रवि झालानी ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की रामपुर कंबोया शाखा में मैनेजर हैंं। इन दिनों बिलासपुर में छछरौली मार्ग पर रहते हैं। रविवार सुबह साढ़े छह बजे उन्हें सूचना मिली की चोरों ने बैंक की दीवार तोड़ दी है। सूचना पाते ही वह बैंक क्लर्क शशी भूषण कुमार, कैशियर महेंद्र सिंह, सिक्योरिटी गार्ड गुरमीत सिंह के साथ बैंक में पहुंचेे। उन्होंने देखा कि मंगलौर गांव की तरफ जाने वाली सड़क के साथ लगती बैंक की दीवार खिड़की के नीचे टूटी थी। बैंक मैनेजर रवि झालानी ने बताया कि स्ट्रांग रूम में पांच सेफ रखी थी। चोरों को नहीं पता था कि कौन सी सेफ में पैसे रखे हैं। चोरों ने वहां रखी ...

ट्रेन-हवाई सफर के बाद अब दिल्ली मेट्रो भी जल्द भरेगी रफ्तार

चित्र
  Delhi Metro Service News:  दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) के आदेश पर 14,000 कर्मचारी मंगलवार से काम पर लौट आए हैं। इनमें से ज्यादातर कर्मचारियों ने सुबह से अपना काम भी संभाल लिया है। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि 27 मई से DMRC ट्रेनों के सेवाएं शुरू कर सकता है।   केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) कुछ चुनिंदा रूटों पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। माना जा रहा है कि इस बाबत केंद्र सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि अगर दिल्ली में बसों, ट्रेनों और अब हवाई सफर शुरू हो चुका है तो दिल्ली मेट्रो रफ्तार क्यों नहीं भर सकती है? जाहिर है कि दिल्ली मेट्रो के चलने से सड़कों पर बढ़ा ट्रैफिक का बोझ कम किया जा सकता है। फिलहाल दिल्ली में कम बसों के चलते लोगों को 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक बसों को इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली मेट्रो के संचालन के लिए केजरीवाल सरकार राजी गौरतलब है कि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी...

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्राइवेट उड़ानों को भी दी घरेलू रूट पर उड़ान भरने की इजाजत

चित्र
  कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण घरेलू विमान सेवाओं को बंद किए जाने के बाद, सोमवार से घरेलू उड़ानों के संचालन को अनुमचि मिलने के बाद   नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने गैर-अनुसूचित और निजी (सामान्य विमानन) ऑपरेटरों (फिक्स्ड-विंग / हेलीकॉप्टर / माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट) द्वारा घरेलू हवाई सेवाओं की अनुमति दी है।  मंत्रालय ने साफ कहा है कि सभी ऑपेरटरों को मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। राज्य उड्डयन मंत्रालय की अनुमति के बाद ही ये फैसला लिया गया है।  जानकारी के लिए बता दें कि देश में दो महीने के बाद घरेलू यात्री विमान सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई है।

आइसीएमआर ने कहा, नजदीक आने से ज्यादा फैलता है कोरोना का संक्रमण

चित्र
  कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादातर मामले नजदीकी संपर्क में आने के कारण फैले हैं। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए शारीरिक दूरी और साफ-सफाई जैसे प्रावधानों का पालन जरूरी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने सोमवार को एक बार फिर इस बात पर जोर दिया।  16 इतालवी पर्यटकों का किया गया विस्‍तृत अध्‍ययन  देश में इटली के पर्यटकों में सबसे पहले सामने आए कोरोना संक्रमण के मामले के अध्ययन से प्राप्त निष्कर्षों को साझा करते हुए आइसीएमआर ने कहा कि नजदीकी लोगों में संक्रमण के ज्यादा मामले पाए गए। ऐसे में नजदीकी संबंध वालों की पहचान करना, उनकी जांच करना और पॉजिटिव पाए गए मरीजों को आइसोलेशन में रखना इसके कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए बहुत जरूरी है। कांटेक्ट ट्रेसिंग कोरोना के प्रसार को थामने की दिशा में अहम कदम  भारत में शुरुआत में संक्रमित पाए गए 16 इतालवी पर्यटकों और एक भारतीय में कोरोना के संक्रमण को लेकर मार्च-अप्रैल के बीच विस्तृत अध्ययन किया गया था। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में आइसीएमआर का यह अध्ययन प्रकाशित किया गया है...

गाजियाबाद और दिल्ली के बीच की सीमा एक बार फिर सील

चित्र
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली और गाजियबाद की सीमा को एक बार फिर सील करने का आदेश जनपद के डीएम ने दिया है। गाजियाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसको देखते हुए डीएम ने दिल्ली-गाजियाबाद सीमा को बंद करने का फैसला लिया है। डीएम ने आदेश में कहा है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को दिल्ली से गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास आधिकारिक पास होगा। जरूरी सेवाओं से संबंधित लोगों को आवश्यक पहचान पत्र दिखाने होंगे।   आदेश प्रपत्र में क्या लिखा है? जनपद गाजियाबाद में पिछले दिनों में कोरोना पॉजिटिव केसों में बढ़ोतरी हुई   है। इन बढ़े हुए केसों में बड़ा हिस्सा गाजियाबाद-दिल्ली के बीच आवागमन करने वालों से संबंधित है। अत: मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर जिला प्रशासन ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को पूर्व की भांति (लॉकडाउन 2 की तरह) प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। 26 अप्रैल 2020 को जारी आदेश के अनुसार, जिन प्रतिबंधों और शर्तों के अधीन दिल्ली-गाजियाबाद सीमा को सील किया गया था, वही व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक भी लागू रहेगी...

पहली फ्लाइट से कोई महीनों बाद लौटा घर, तो किसी को इलाज के लिए जाना पड़ा बाहर

चित्र
सुबह 9 बजे जब पहली फ्लाइट दिल्ली से रायपुर आई, तो इससे लौटे लोगों ने राहत की सांस ली। इनमें से बहुत से यात्री ऐसे थे जो लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में ही फंस गए थे। रायपुर से हैदराबाद जाने के लिए भी यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचे।

पूरे एहतियात के साथ आज से घरेलू विमान सेवा की हुई शुरुआत

चित्र
दो माह के लंबे लॉकडाउन के बाद सोमवार से देश भर में घरेलू विमान सेवा की शुरुआ त हो गई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज कुल 243 उड़ानों का संचालन किया जाना है जिसमें से 118 आने वाली हैं वहीं 125 यहां से जाने वाली उड़ानें हैं।

हिमाचल के दो जिलों में 30 जून तक बढ़ाया गया कर्फ्यू

चित्र
हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला दंडाधिकारियों की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियां 30 जून तक बढ़ा दी हैं। इन्हीं शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोलन और हमीरपुर जिला के डीसी ने कर्फ्यू अवधि बढ़ा दी है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 (1) के तहत प्रदत्त

N-95 मास्क पहनकर व्यायाम या दौड़ना हो सकता है घातक

चित्र
  वैश्विक महामारी कोरोना के कारण मास्क जीवन का हिस्सा बन चुका है। संक्रमण की जो स्थिति है उससे डॉक्टरों का भी मानना है कि लोगों को लंबे समय तक मास्क पहनना अपनी आदत में शामिल करना होगा। इसलिए लोगों को इसके फायदे और नुकसान के बारे में भी जागरूक होना पड़ेगा।

प्रवासियों को लेकर बलिया आने की बजाय ट्रेन पहुंच गई नागपुर

चित्र
मत पूछिए क्या-क्या जलालत झेलनी पड़ी। बस किसी तरह से ट्रेन बलिया तक आ गई। अब जाकर दिल को सुकून मिला। यह बात बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन पर रविवार को दोपहर बाद दो बजे पहुंची श्रमिक स्पेशल के यात्रियों ने कही। यह श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को गोवा से बलिया के लिए चली थी किंतु

हैदराबाद में माता-पिता ने 22 हजार में नवजात को बेचा

चित्र
बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपया, यह कहावत हैदराबाद में हुई घटना पर पूरी तरह लागू होती है। यहां पति-पत्नी ने रुपयों की लालच में अपने दो माह के नवजात बेटे को 22 हजार रुपयों में बेच दिया। घटना हैदराबाद के जिडीमेटला पुलिस थाने के इलाके की है। 

महाराष्ट्र में फिर साधु और उनके सेवादार की हत्या

चित्र
महाराष्ट्र में पालघर के बाद अब नांदेड़ में शनिवार देर रात एक साधु और उनके सेवादार की निर्ममता से हत्या कर दी गई। साधु का शव आश्रम में और सेवादार का आश्रम से कुछ दूरी पर पड़ा मिला है। रविवार सुबह जब शिष्य मौके पर पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता चला।

पश्चिम बंगाल जा रही महिला ने बस में जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

चित्र
कोरोनावायरस महामारी के बीच प्रवासी मजदूरों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। हर तरफ श्रमिक भूख प्यास से तड़पते हुए पलायन करने को विवश हैं। इस दर्द-ए-सफर का अंत कब होगा? इसका जवाब किसी के पास नहीं है।