संदेश

देश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुछ बुद्धिजीवियों ने रची कोरोना संकट से जूझ रही मोदी सरकार को जाल में फंसाने की साजिश

चित्र
  इलाहाबाद विश्वविद्यालय में यह नारा बहुत लोकप्रिय हुआ करता था-‘संघर्षो के साये में इतिहास हमारा पलता है, जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।’ विश्वविद्यालय प्रशासन हो या फिर सरकार, छात्र हमेशा इसी नारे से ओतप्रोत होकर हमेशा संघर्षो के लिए तैयार रहते थे, लेकिन उस ओतप्रोत भावना के दौरान भी छात्र और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच अघोषित सहमति जरूर होती थी कि किसी भी हाल में उसमें अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  हालांकि यह अघोषित सिद्धांत बारंबार टूटता रहा और अराजकता इस कदर बढ़ गई कि कई विश्वविद्यालयों में प्रशासन को छात्रसंघ खत्म करने का मजबूत आधार मिल गया। कई बार तो विश्वविद्यालय के छात्रनेता सिर्फ इसलिए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी या आंदोलन करते थे कि छात्रों का जज्बा और जोश बना रहे।  बहरहाल छात्र जीवन से निकलकर पत्रकार, लेखक, बुद्धिजीवी, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री और एक्टिविस्ट समाज के अलग-अलग तरीके से दृष्टि देने के काम में लगे होते हैं। सरकारी तंत्र एक तय तरीके से काम करता है और इसीलिए उस तय तरीके को ठीक करने के लिए सरकार से बाहर बैठे समाज...

अगले छह माह में शुरू हो सकता है भारत में कोरोना की वैक्‍सीन का क्‍लीनिकल टेस्‍ट

चित्र
  कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में भारत ईरान को पछाड़ कर दसवें नंबर पर आ चुका है। इस बीच बीते एक सप्‍ताह से लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। बीते आठ दिनों में ही भारत में इनकी संख्‍या 47918 मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में आने वाले दिनों में इनकी संख्‍या और अधिक तेजी से बढ़ने की आशंका पहले ही जताई जा चुके हैं। लेकिन इस बीच एक अच्‍छी खबर इसकी दवा के क्‍लीनिकल ट्रायल से जुड़ी हुई सामने आई है। भारत के शीर्ष चिकित्सा निकाय ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन के लिए कम से कम 6 महीने में मानव परीक्षण शुरू हो सकते हैं।  रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर के निदेशक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के प्रमुख डॉ. रजनी कांत ने कहा है कि पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) प्रयोगशाला में वायरस का स्ट्रेन पृथक किया गया है जिसका उपयोग अब इस जानलेवा वायरस की वैक्सीन बनाने में किया जाएगा। इस स्ट्रेन को भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) में स्थानांतरित भी कर दिया गया है। उन्‍होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले छह मा...

1 लाख 44 हजार 937 केस: ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 हजार के पार

चित्र
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 44 हजार 937 हो गई है। सोमवार को 6414 संक्रमित बढ़े, 3012 ठीक हो गए, जबकि 148 की मौत हुई। अब तक 60 हजार 706 मरीज ठीक हो चुके हैं। 80 हजार से ज्यादा का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 45 हजार 380 संक्रमित हैं। इसमें से 80 हजार 722 का इलाज चल रहा है, 60 हजार 490 ठीक हुए हैं और 4167 की मौत हो चुकी है। अपडेट़्स... दिल्ली सरकार ने यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। अब यहां आने वाले यात्रियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड रखना होगा। संक्रमण के लक्षण नहीं होने पर भी यात्रियों को 14 दिन तक खुद अपने स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी।  विमानन मंत्रालय ने नॉन-शेड्यूल्ड प्राइवेट ऑपरेटर्स को भी विमान सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इनमें फिक्स्ड विंग, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर शामिल हैं। दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम हो गया है। दरअसल, गाजियाबाद प्रशासन ने यहां संक्रमण के बढ़ते...

पाकिस्तान ने बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

चित्र
पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में आज तड़के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान सेना ने बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और बिना किसी रोक-टोक के संघर्षविराम उल्लंघन शुरू किया। भारतीय सेना ने उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया।  पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने कश्मीर के पुंछ जिले के  बालाकोट सेक्टर में  नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना की तरफ से छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई, साथ ही मोर्टार भी दागे गए। सेना लगातार इसकी जवाबी कार्रवाई कर रही है।

रेलवे की बदइंतजामी से यात्री बेहाल, भूखे कामगारों ने ट्रेन से उतर कर प्लेटफार्म पर लूट ली खाद्य सामग्री

चित्र
  रेलवे की बदइंतजामी के चलते यात्रियों का धैर्य जवाब देने लगा है। श्रमिक स्पेशल ट्रेनें कई -कई घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही है। अपने-अपने घर लौट रहे प्रवासी भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। भीषण गर्मी ने परेशानी और बढ़ा दी है। हालात ये हैं कि जहां भी खाना और पानी दिखता है प्रवासी टूट पड़ते हैं।    भूखे प्‍यासे लोगों ने खान-पान का सारा सामान लूट लिया सोमवार को महाराष्ट्र के पालघाट से बिहार शरीफ जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे भूखे प्यासे कामगारों ने प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर खाद्य सामग्री के पैकेट लूट लिए। स्टाल में तोड़फोड़ की। वहां से खान-पान का सारा सामान लूट लिया।  अपने परिचितों को भोजन पहुंचाने आए लोगों से भी पैकेट झपट लिया। करीब 200 से ज्यादा यात्रियों ने देखते ही देखते साढ़े छह हजार लोगों की खाद्य सामग्री लूट ली। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ही ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां केरल के पालक्कड़ से बेतिया (बिहार) जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में पानी को लेकर लूटपाट हुई तो महाराष्ट्र के बांद्रा से मधुबनी (बिहार) जा रही ट्रेन...

गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर आज आधी रात से दोबारा होगा सील

चित्र
  जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन दो की तर्ज पर एक बार फिर प्रशासन ने दिल्ली बॉर्डर सील करने का फैसला लिया है। इसके तहत सोमवार आधी रात से दिल्ली बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे।

तिरुपति मंदिर की 23 अचल संपत्तियों की होगी नीलामी

चित्र
न केवल देश बल्कि दुनिया के सबसे धनाड्य तिरुपति मंदिर की 23 अचल संपत्तियों की नीलामी होगी. तमिलनाडु में स्थित इन संपत्तियों में रियायशी जमीन से लेकर खेतिहर जमीन तक शामिल है. मंदिर का संचालन करने वाली तिरुमला

5 राज्यों में अगले 5 दिन लू चलने के आसार; दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए रेड वॉर्निंग

चित्र
साेमवार से शुरू हाे रहे नाैतपा से पहले माैसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिन पांच राज्याें राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में रहेंगे। वहीं 45 डिग्री से ज्यादा तापमान रहने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,

लगातार दूसरी ईद पर नहीं हो सकीं ईदगाह और जामिया में नमाज, सूनी सड़कें और बाजार

चित्र
कश्मीर में रविवार को ईद मना ली गई। हालांकि ईदगाह मैदान, जामिया मस्जिद में ईद की नमाज नहीं हुई। लोगों ने घरों में ही नमाजें पढ़ीं। कहीं-कहीं लोग इस खास नमाज के लिए आस पड़ोसियों के साथ किसी एक के घर में जुटे। सभी बड़ी मस्जिदों और श्राइन के बाहर चस्पा कर दिया गया था,

फ्लाइट में एयरहोस्टेस पीपीई किट में नजर आईं, यात्रियों ने फेस शील्ड पहना

चित्र
दो महीने बाद घरेलू उड़ानें सोमवार से शुरू हो गईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4 बजकर 45 मिनट पर पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना हुई। राज्यों की गाइडलाइंस के हिसाब से सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्कैनिंग हुई।

एयरपोर्ट में एंट्री से लेकर प्लेन में सवार होने तक सतर्क और सुरक्षित इंतजाम

चित्र
राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) से सोमवार को घरेलू उड़ानों की शुरुआत हुई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से देश के विभिन्न जगहों के लिए अलग-अलग एयरलाइंस के लिए अलग- अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

पहली फ्लाइट दिल्ली से पुणे पहुंची; पैसेंजर्स ने कहा- यात्रा के पहले हम नर्वस थे

चित्र
  देश में 62 दिन बाद घरेलू उड़ानें सोमवार से शुरू हो गईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना हुई और यह 7: 30 पुणे पहुंच गई। इसमें सवार यात्रियों ने कहा- 'हम यात्रा के पहले नर्वस थे, लेकिन सभी यात्रियों ने सावधानी बरती।

मस्जिदें बंद, घर-छत पर पढ़ी जा रही ईद की नमाज

चित्र
आजाद भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब ईद के रोज दिल्ली की जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदें बंद हैं। इसी के साथ लोग सुबह 7 बजे से घरों में ही रहकर ईद की नमाज अदा कर रहे हैं। बता दें कि ईद की नमाज पढ़ने का समय सुबह 7 बजे से शुरू हो कर 11.15 बजे तक है।

गुजरात सरकार पर भड़का HC,एशिया के सबसे बड़े अस्पताल की हालत 'कालकोठरी' से भी बदतर

चित्र
  गुजरात के अहमदाबाद स्थित एशिया के सबसे बड़े अस्पताल में कोरोना वायरस से मरीजों की हो रही मौतों पर गुजरात हाई कोर्ट ने राज्य की विजय रुपाणी सरकार को जोरदार फटकार लगाई है और साथ ही साथ कई निर्देश भी दिए हैं।

कोरोना के बीच सोमवार को टेकऑफ होगी पहली उड़ान

चित्र
  कोरोना संकट के बीच सोमवार से घरेलू विमानों की सर्विस शुरू हो रही है। ऐसे में यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई है। उड़ान से पहले और सफर के दौरान यात्रियों को कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री बोले- रेड जोन में एयरपोर्ट खोलना नासमझी

चित्र
लॉकडाउन फेज-4 के बीच सोमवार से घरेलू उड़ानें शुरू होने जा रही हैं, लेकिन महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने इस पर चिंता जताई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा कि रेड जोन में एयरपोर्ट खोलना नासमझी होगा।

ईद-उल-फितर पर वायरस का कर्फ्यू, प्रतिबंधों के साए में पर्व

चित्र
 रविवार को ईद-उल-फितर के पूर्व मुस्लिम समुदाय के लाखों लोग प्रतिबंधों के तहत है घरों में कैद हैं। इसके अलावा कहीं लोग कोरोना वायरस के भय के साए में सीमित जश्‍न मना रहे हैं। फ‍िलहाल कोरोना महामारी के कारण इस बार दुनिया के 1.8 अरब मुसलमानों के लिए ईद का पर्व फीका ही रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर का मुबारक त्योहार आज मनाया जाएगा

चित्र
केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में ईद-उल-फितर का मुबारक त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। मुफ्ती-ए-आजम मुफ्ती नासिर उल इस्लाम ने शनिवार को कहा कि शॉल का चांद नजर आया है। इसलिए ईद रविवार को ही है।

रेवाड़ी में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पूरे गांव में संक्रमण का खतरा

चित्र
रेवाड़ी में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए गांव बीकानेर के रहने वाले युवक के परिवार के चार और सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में युवक की मां, पत्नी, बेटी व बेटा चारों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए हरियाणा के 79 लोगों में से 21 कोरोना पॉजिटिव मिले

चित्र
अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौटे हरियाणा के 79 लाेगों में से 21 को कोरोना संक्रमित पाया गया है। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 167 भारतीयों को डिपाेर्ट किया गया था। ये लोग विशेष विमान से 19 मई को अमृतसर पहुंचे थे और इनमें हरियाणा के ये लाेग भी शामिल थे।