संदेश

स्पोर्ट्स लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2022 तक टल सकता है, अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल की संभावना बढ़ी

चित्र
इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप कोरोनावायरस के कारण 2022 तक के लिए टाला जा सकता है। यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। यह फैसला कल होने वाली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बोर्ड टेले-कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में लिया जा सकता है। अक्टूबर-नवंबर की इस खाली विंडो में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) होने की पूरी संभावना है। आईपीएल 29 मार्च से होना था, जिसे कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। ‘आईसीसी और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट नहीं कराना चाहेंगे’ आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘गुरुवार को बोर्ड मीटिंग में टी-20 वर्ल्ड कप को टालने का फैसला लिया जा सकता है। इसकी पूरी संभावना है। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा होगी या नहीं, यह नहीं कह सकते। वैसे बहुत कम उम्मीद है कि महामारी जैसी परिस्थिति में टूर्नामेंट हो भी पाएगा। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट को करना चाहेगा।’’ कोरोना के बीच 15 टीमों का टूर्नामेंट करना बेहद मुश्किल: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) प्रमुख केविन रॉबर्ट्स ने कहा ...

युवराज सिंह को सुरेश रैना ने दिया करारा जवाब- 'Dhoni को पता है मैं टैलेंटेड हूं

चित्र
  सुरेश रैना ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के ज्यादातर मैच MS Dhoni की कप्तानी में ही खेला। धौनी ने रैना के मुश्किल समय में भी उन्हें काफी सपोर्ट किया और इस खिलाड़ी ने भी कभी अपने कप्तान को निराश नहीं किया। हाल ही में युवराज सिंह ने कहा था कि जब धौनी कप्तान थे तब सुरेश रैना उनके फेवरेट प्लेयर थे।   सरेश रैना ने अब युवराज की इस बात का जवाब देते हुए कहा है कि माही भाई हमेशा उन्हें सपोर्ट करते थे क्योंकि उन्हें पता था कि मैं टैलेंटेड हूं। रैना ने याद करते हुए कहा कि किस तरह से उनके खराब फॉर्म के दौरान धौनी उन्हें सावधान करते थे। इसके बाद रैना उन्हें विश्वास दिलाते थे कि वो गलतियों को नहीं दोहराएंगे और आने वाले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।  रैना ने कहा कि एम एस मुझे सपोर्ट करते थे। वो इसलिए मेरा समर्थन करते थे क्योंकि उन्हें पता था कि मुझमें टैलेंट है। उन्होंने मुझे सपोर्ट किया और मैंने टीम इंडिया और सीएसके के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी सबसे अच्छी बात ये है कि वो आपको दो मैच के बाद कहेंगे कि अगर तुम स्कोर नहीं करोगे, तो मैं कोई बड़ा कद...

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का 96 की उम्र में निधन, ओलिंपिक फाइनल में सबसे ज्यादा 5 गोल करने का उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम

चित्र
हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में शुमार बलबीर सिंह सीनियर का आज सुबह 96 साल की उम्र में मोहाली में निधन हो गया। वे पिछले दो हफ्ते से यहां के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।उन्होंने सुबह साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली।

गोल मशीन के नाम से मशहूर हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर का देहांत

चित्र
गोल मशीन के नाम से मशहूर हॉकी खिलाड़ी पदमश्री बलबीर सिंह सीनियर का आज सुबह निधन हो गया। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उनको नहीं बचाया जा सका। । सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक ठोककर भी टीम को जीत नहीं दिला सका ये बल्लेबाज

चित्र
बहुत कम बार ऐसा होता है जब कोई खिलाड़ी एक टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ता है और टीम हार जाती है। यहां तक कि दोनों पारियों में शतक ठोकने के बाद भी दशकों में एकाध बार ऐसा होता है जब टीम को हार झेलनी पड़ती है,

गांगुली-शाह का कार्यकाल बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची बीसीसीआई

चित्र
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह का कार्यकाल बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। पिछले साल अक्टूबर में पदभार संभालने वाले गांगुली का जुलाई और शाह का जून में कार्यकाल खत्म हो रहा है। दोनों को तीन साल के अनिवार्य ब्रेक (कूलिंग ऑफ पीरियड) पर जाना होगा।

इस साल टी-20 वर्ल्ड कप मुश्किल, अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है आईपीएल

चित्र
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपेक्स काउंसिल के सदस्य अंशुमन गायकवाड़ ने कहा कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप होना मुश्किल लग रहा है। उसकी जगह अक्टूबर-नवंबर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कराया जा सकता है।

सचिन तेंडुलकर ने बेटे अर्जुन को नया हेयर स्टाइल दिया

चित्र
सोशल मीडिया पर सचिन तेंडुलकर का नया अंदाज सामने आया है। इसमें वो बेटे अर्जुन तेंडुलकर को नया हेयर स्टाइल देते नजर आ रहे हैं। सचिन ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। सचिन को बल्लेबाजी की काबिलियत के लिए मास्टर ब्लास्टर कहा जाता है।

टीम इंडिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा, अपने पहले टेस्ट में एक ही जूते से चलाया था काम, हर पारी के बाद सिलवाना पड़ा

चित्र
खिलाड़ी जब सफल हो जाते हैं तो उन्हें दुनिया पहचानने लगती है, लेकिन उस सफलता के पीछे काफी संघर्ष भी छुपा होता है और इसी तरह जब वो कामयाब हो जाता है, और फिर अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद करता है तो वो लोगों के लिए सुर्खियां बन जाती हैं,

साई पृथ्वी ने जीती इंडियन सिम रेसिंग चैंपियनशिप

चित्र
 इस समय सभी रेसर लॉकडाउन के कारण घरों में बंद हैं। ऐसे में 14 शहरों के रेसरों ने एक ऑनलाइन रेसिंग चैंपियनशिप- इंडियन सिम रेसिंग चैंपियनशिप (आईएसआरएल) में भाग लिया, जिसमें साई पृथ्वी को पहला स्थान मिला। चेन्नई के साई ने पांच राउंड में सबसे ज्यादा 252 अंक लिए। इसका फाइनल शुक्रवार रात कोखेला गया।

क्रिकेट मैदान पर कौन है एमएस धोनी की 'तिल्ली', जिन्हें लॉकडाउन में आई माही की याद

चित्र
दुनियाभर के लोगों के लिए कोरोना वायरस दहशत की वजह बन गया है। इसकी प्रभाव को कम करने के लिए अधिकतर देशों ने लॉकडाउन लागू कर रखा है। इन देशों में भारत भी शामिल है। लॉकडाउन की वजह से ओलंपिक और आईपीएल जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है

जून में फिर शुरू होगा पीजीए टूर, बेल्जियम F1 ग्रांप्री के 30 अगस्त के आयोजन पर संशय

चित्र
निया का सबसे बड़ा और आकर्षक पीजीए टूर जून में अपने टूर्नामेंट बहाल करेगा, लेकिन पहले चार सप्ताह दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में खेल आयोजन स्थगित हैं। सात सितंबर को खत्म होने वाली टूर चैम्पियनशिप तक 14 टूर्नामेंट होंगे और 13 फेडेक्स कप टूर्नामेंट खेले जाएंगे, जिसमें हीरो वर्ल्ड चैलेंज शामिल है।