सोने की घरेलू और वैश्विक वायदा कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या चल रहा है भाव
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच जून 2020 के सोने की वायदा कीमत 0.22 फीसद या 100 रुपये की गिरावट के साथ 45,712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।