संदेश

टेक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Aarogya Setu ऐप बना ओपन सोर्स, साथ ही लॉन्च हुआ बग बाउंटी प्रोग्राम

चित्र
  केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस की लड़ाई में लॉन्च किए गए कोविड-19 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप Aarogya Setu के एंड्राइड वर्जन को ओपन सोर्स बना दिया गया है। इसके बाद डेवलपर्स अब इस ऐप को इंस्टपेक्ट और मॉडिफाई कर सकेंगे। बता दें कि Aarogya Setu ऐप के 90 प्रतिशत यूजर्स एंड्राइड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। Aarogya Setu ऐप को ओपन सोर्स बनाने की घोषणा नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत द्वारा की गई।   अमिताभ कांत ने कहा कि 'Aarogya Setu ऐप अब ओपन सोर्स है। इसकी स्थापना के बाद से पारदर्शिता, गोपनीयता और सुरक्षा ऐप के मुख्य डिजाइन सिद्धांत रहे हैं, और डेवलपर कंपनी के लिए इसका स्रोत कोड खोलना भारत सरकार को इन सिद्धांतों के लिए निरंतर प्रतिबद्धता का संकेत देता है।' उन्होंने कहा कि 'हम हमेशा प्रोडक्ट की ओपन सोर्सिंग के लिए प्रतिबद्ध थे। यह अपने आप में ही एक अनोखी बात है, क्योंकि दुनिया में कहीं भी, किसी भी अन्य सरकारी प्रोडक्ट को इस पैमाने पर ओपन सोर्स नहीं बनाया गया है।'  अमिताभ कांत ने यह भी कहा कि 'Aarogya Setu ऐप को 15 दिनों में 5 करोड़ लोगों ने किया, व...

NPCI ने लॉन्च किया AI वर्चुअल असिस्टेंस PAi, FASTag, UPI से संबंधित शिकायतों का करेगा निवारण

चित्र
    राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित चैट बोट PAi को लॉन्च कर दिया है। इस चैट बोट को FASTag, RuPay, UPI, AePS जैसे रियल टाइम बिजनेस प्रोडक्ट के बारे में अवेयरनेस के लिए लॉन्च किया गया है। NPCI की ये पहल भारत में डिजिटल फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में मदद करेगा। यह AI वर्चुअल असिस्टेंस चैट बोट 24x7 लोगों को NPCI के सभी पेमेंट से संबंधित प्रोडक्ट्स के बारे में अवेयर करेगा। PAi की मदद से इन NPCI के प्लेटफॉर्म के जरिए किए जाने वाले सभी तरह के पेमेंटिंग सर्विस के बारे में यूजर्स जानकारी मुहैया कराई जाएगी  NPCI का यह चैट बोट लोगों को फिलहाल दो भाषाओं- अंग्रेजी और हिन्दी में जानकारी मुहैया कराएगी। PAi यूजर्स को वॉयस और चैट के जरिए पूछे गए सवालों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा। यूजर्स NPCI के वेबसाइट पर जाकर अपने क्वेरीज को PAi की मदद से जेनरेट कर सकते हैं और उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह चैट बोट FASTag, RuPay और UPI Chalega से संबंधित सभी क्वेरीज को वेरिफाइट ऑटोमैटेड रिस्पांस के जरिए आ...

Redmi Note 9 Pro आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

चित्र
Redmi Note 9 Pro आज एक बार फिर इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण पिछले दिनों ही इसे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया। क्योंकि लॉकडाउन के चल​ते ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर केवल जरूरी सामानों की बिक्री की जा रही थी, लेकिन हाल ही में सरकार ने स्मार्टफोन्स, टैबलेट, लैपटॉप आदि की बिक्री शुरू करने की घोषणा कर दी है। लेकिन फिलहाल वेबसाइट्स केवल ग्रीन और ओरेंज जोन में ही स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही हैं। ऐसे में Redmi Note 9 Pro भी ग्रीन और ओरेंज जोन में ही डिलीवर होगा।  Redmi Note 9 Pro की सेल और कीमत Redmi Note 9 Pro की सेल आज दोपर 12 बजे शुरू होगी। इस्छुक कस्टमर्स इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Amazon से खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Redmi Note 9 Pro ...

Honda CBR1000RR-R Fireblade यूरोप में हुई रिकॉल

चित्र
Honda ने यूरोप में Honda CBR1000RR-R Fireblade को रिकॉल किया है। Honda ने Honda CBR1000RR-R Fireblade को यूरोप के चुनिंदा मार्केट में कनेक्टिंग रोड खराबी के चलते वापस मंगवाया है। नोटिस में 300 मोटरसाइकिल को खराबी के चलते वापस बुलवाया गया है और रिकॉल प्रक्रिया सावधानी पूर्वक हुई है।

ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने रिकॉर्ड की 44.2 टेराबाइट प्रति सेकंड की सबसे तेज इंटरनेट स्पीड, ये एक सेकंड में हजार एचडी मूवी डाउनलोड करने जितनी

चित्र
मोनाश, स्वाइनबर्न और आरएमआईटी विश्वविद्यालयों ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओंकी एक टीम ने एक ही ऑप्टिकल चिप से दुनिया की सबसे तेज इंटरनेट डेटा स्पीड का सफलतापूर्वक परीक्षण है। उन्होंने सिंगल लाइट सोर्स से 44.2 टेराबिट्स प्रति सेकंड की डेटा स्पीड रिकॉर्ड की है, जो एक सेकंड में 1000 हाई-डेफिनेशन फिल्में डाउनलोड करने जितनी है।

WhatsApp में इस नए फीचर से क्या कर पाएंगे यूज़र्स

चित्र
WhatsApp ने एंड्रॉयड और आईफोन के लिए एक नए फीचर का जुगाड़ किया है। इस नए फीचर का नाम QR Code है। इस फीचर को कंपनी ने अब अपने ऐप में जोड़ दिया है। इस नए फीचर के जरिए यूज़र्स क्यूआर कोड को स्कैन करके नए कॉन्टेक्ट्स को जोड़ सकते हैं।

OPPO ने लांच किया डुअल होल सेल्फी कैमरे वाला स्मार्ट फोन Reno3Pro

चित्र
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो (OPPO) ने सोमवार को भारतीय बाजार में डुअल पंच होल सेल्फी कैमरे वाला अपना नया स्मार्टफोन रेनो3प्रो (Reno3Pro) को लांच करने की घोषणा की, जिसकी कीमत 32990 रुपए तक है।

Apple iPhone 12 सीरीज की कीमत और फीचर्स आए सामने

चित्र
Apple अपने मोस्ट अवेटेड iPhone 12 सीरीज को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में पिछले कई महीनों से लीक्स सामने आ रहे हैं। इसके डिजाइन से लेकर कैमरा सेट-अप तक के लीक्स सामने आ चुके हैं।

iPhone 11 बना भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रीमियम स्मार्टफोन

चित्र
पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 11 भारत में साल की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रीमियम स्मार्टफोन बन गया है। iPhone 11 ने iPhone XR को रिप्लेस करते हुए यह स्थान हासिल किया है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर OnePlus 7T ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई है।
चित्र
कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद दुकानें बंद होने और लोगों के उनके घरों तक ही सीमित रहने के कारण अमेरिका में 2020 की पहली तिमाही के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में 21 फीसदी की कमी आई है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

2020 में बन सकते हैं यूजर्स की पहली पसंद, कई खूबियों से लैस हैं OnePlus 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स

चित्र
एक ग्राहक स्मार्टफोन खरीदते समय बहुत सारी बातों पर ध्यान देता है। जैसे फोन का डिजाइन कैसा है? स्क्रीन पर गेमिंग और व्यू एक्सपीरिंस कैसा है? क्या कैमरा फोटो लेने और वीडियो बनाने के क्रेज को बढ़ाता है? स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस कैसी है? और आखिर में, फोन की कीमत कितनी है?

बेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं OnePlus 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स, ग्लोबल मार्केट के मुकाबले भारत में इसकी कीमत कम

चित्र
हर साल बाजार में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते हैं, लेकिन OnePlus स्मार्टफोन्स की बात ही अलग है। बात चाहे बेस्ट टेक्नोलॉजी की हो या फिर बेस्ट हार्डवेयर और डिस्प्ले की, इसने कभी भी यूजर्स को निराश नहीं किया है। यहां तक कि कीमत के मामले में भी इसने हर किसी को चौंकाया है।

डाटा स्पीड और नेटवर्क का विजेता बना Airtel, सात में से चार कैटेगरी में मिला अवॉर्ड

चित्र
स्मार्टफोन की वजह से हमारी जिंदगी बहुत ही आसान हो गई है। रिचार्ज, बिल का पेमेंट, पैसे के लेन-देन, शॉपिंग और न जाने कितने कामों में यह हमारी मदद करता है। लेकिन एक स्मार्टफोन और उसके फीचर्स सबसे ज्यादा आनंद तब देते हैं जब हम इस पर क्रिकेट, वेब सीरीज, शोज, फिल्में आदि देखते हैं।

Motorola लाया दो धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे 108 मेगापिक्सल के शानदार ट्रिपल कैमरे

चित्र
मोटोरोला (Motorola) के दो फोन को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी और आखिरकार कंपनी ने मोटोरोला Edge सीरीज़ लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के साथ कंपनी एक बार बाज़ार में वापसी करती नज़र आ रही है.

ये हैं 15,000 रुपये से कम में आने वाले दमदार विकल्प, 20 अप्रैल के बाद से खरीद पाएंगे स्मार्टफोन

चित्र
कुछ ही दिन पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी कि यूजर्स को 20 अप्रैल के बाद से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से शॉपिंग करने में छूट मिलने की उम्मीद है। Amazon और Flipkart के जरिए यूजर्स 20 अप्रैल के बाद से स्मार्टफोन, रेफ्रिजरेटर और लैपटॉप जैसे प्रोडक्ट्स की शॉपिंग कर पाएंगे। साथ ही यह भी कहा गया था कि इसके लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की थी।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद भारतीय बाजार में लॉन्च होगा वनप्लस सीरीज स्मार्टफोन, ग्लोबल मार्केट से कम हो सकती है कीमत

चित्र
चीनी कंपनी वनप्लस ने मंगलवार को यूरोप में हुए ऑनलाइन इवेंट में वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किया। सीरीज में दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो शामिल है। हाल ही में वनप्लस इंडिया ने ट्वीट कर भारत में इसकी कीमत के बारे में हिंट दिया।

लेटेस्ट iPhone SE 2 के लॉन्च होते ही आईफोन 8 हुआ बंद

चित्र
टेक कंपनी एपल ने लंबे इंतजार के बाद आईफोन के सस्ते मॉडल आईफोन SE (2020) को ऑफिशियली लॉन्च किया। इसे वर्तमान आईफोन लाइनअप का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल और आईफोन SE का सेकंड जनरेशन मॉडल भी कहा जा रहा है। इसमें 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो आईफोन 8 समेत कई एपल के कई रेगुलर मॉडल में भी मिलती है।