संदेश

बिसनेस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छंटनी के शिकार वर्कर्स को मिलेगी आर्थिक मदद

चित्र
  नौकरी से हटाए जाने वाले कर्मचारियों को रिस्किल्ड किया जाएगा। रिस्किलिंग के लिए वर्कर्स रिस्किलिंग फंड बनाया जाएगा। इस फंड से 15 दिनों के वेतन के बराबर की राशि कर्मचारियों को कौशल विकास (स्किलिंग) के नाम पर दी जाएगी। छंटनी के शिकार होने पर दिए जाने वाले अन्य प्रकार के मुआवजों के अलावा यह राशि दी जाएगी। प्रस्तावित इंडस्ट्रीयल रिलेशन कोड के क्लॉज 83 में इस बात का प्रावधान किया गया है।   गत अप्रैल के आखिरी सप्ताह में संसद की स्थायी समिति ने इंडस्ट्रीयल रिलेशन कोड से संबंधित अपनी रिपोर्ट संसद को सौंपी है। हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहत पैकेज की घोषणा के दौरान श्रम संहिता में बदलाव का जिक्र किया था। श्रम कानून में बदलाव के लिए चार कोड बनाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें से एक कोड को अंतिम रूप दिया जा चुका है, तीन कोड को अंतिम रूप देने का काम जारी है। स्थायी समिति की रिपोर्ट के मुताबिक छंटनी के शिकार कर्मचारियों के लिए रिस्किल्ड फंड में सभी औद्योगिक इकाइयां अपना योगदान देंगी। स्थायी समिति की रिपोर्ट में मंत्रालय के पक्ष के मुताबिक हटाए ...

Work From Home की सुविधा वाली नौकरी ज्यादा ढूंढ रहे लोग, फरवरी-मई के बीच 377% की वृद्धि

चित्र
कोरोना वायरस संकट के बीच देश में फरवरी से मई के बीच वर्क फ्रॉम होम या रिमोट वर्किंग की सहूलियत वाली नौकरियों के सर्च में 377 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है।नौकरी से जुड़ी वेबसाइट Indeed की एक रिपोर्ट में कहा गया है

डार्क वेब पर साइबर अपराधियों ने 2.9 करोड़ भारतीयों की निजी जानकारी डाली

चित्र
  एक बार फिर भारतीय यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक होने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों पर नजर रखने वाली ऑनलाइन इंटेलीजेंस कंपनी साइबिल के मुताबिक साइबर अपराधियों ने 2.9 करोड़ भारतीयों की निजी जानकारियां डार्क वेब पर लीक कर दी हैं।

लंदन की अदालत का अनिल अंबानी को आदेश, 21 दिन में 3 चीनी बैंकों को 5448 करोड़ रुपए चुकाएं

चित्र
कर्ज के बोझ तले दबे रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पर्सनल गारंटी के मामले में लंदन की एक अदालत ने अनिल अंबानी ने 3 चीनी बैंकों को 21 दिनों के भीतर 717 मिलियन डॉलर यानी करीब 5448 करोड़ रुपए चुकाने का आदेश दिया है।

शेयर बाजार में गिरावट बरकरार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर कर रहे कारोबार

चित्र
आज से कुछ रूटों पर ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं पर घरेलू शेयर बाजार खुलते ही पटरी से उतर गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 218 अंकों की गिरावट के साथ 31342.93 के स्तर पर खुला तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का

इंडिगो एयरलाइंस ने कहा- पूरे साल कटेगा, सीनियर स्‍टाफ का वेतन

चित्र
देश की सबसे बड़ी घरेलू इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airlines) ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि उसके वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए लागू होगी. कंपनी ने कहा है कि इन कर्मचारियों का मूल वेतन बहाल करने का फैसला वित्त वर्ष के अंत में किया जाएगा.

ब्रिटेन में अप्रैल में कारों की बिक्री 97 फीसदी गिरी, 1946 के बाद यह सबसे बड़ी मासिक गिरावट

चित्र
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण ब्रिटेन (यूनाइ़टेड किंगडम) में कारों की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। सोसायटी फॉर मोटर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडर्स (एसएमएमटी) के मुताबिक, अप्रैल 2020 में ब्रिटेन में केवल 4 हजार कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

इस महीने 13 दिन नहीं कर सकेंगे बैंक का कोई भी काम, नोट कर लें तारीख

चित्र
कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन में यूं तो बैंक खुले हैं, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महीने यानी मई में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे।