Work From Home की सुविधा वाली नौकरी ज्यादा ढूंढ रहे लोग, फरवरी-मई के बीच 377% की वृद्धि
कोरोना वायरस संकट के बीच देश में फरवरी से मई के बीच वर्क फ्रॉम होम या रिमोट वर्किंग की सहूलियत वाली नौकरियों के सर्च में 377 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है।नौकरी से जुड़ी वेबसाइट Indeed की एक रिपोर्ट में कहा गया है
कि देशभर में नौकरी ढूंढने वाले लोग रिमोट वर्किंग की सुविधा वाली नौकरी में जबरदस्त दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 'remote'और 'work from home' जैसे कीवर्ड्स के साथ सर्च में बढ़ोत्तरी हुई है। Indeed की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में उसके प्लेटफॉर्म पर रिमोट वर्क के साथ सर्च में 377 फीसद से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें