वनउत्पादों में अग्रणी बना छत्तीसगढ़, रही बड़ी भागीदारी
कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के बीच वन उत्पादों में छत्तीसगढ़ अग्रणी रहा वह भी ऐसे वक्त में जब देश भर में आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार पर पूर्ण रूप से ब्रेक लगा दी गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल (Bhupesh Baghel) के नेतृत्व में इस अवधि के दौरान राज्य के खाते में बेहतर उपलब्धियां दर्ज हुई। आधिकारिक बयान में लिखा है,' वन में काम करने वालों को करीब 2500 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। TRIFED से प्राप्त डाटा के अनुसार, राज्य में अब तक एक लाख क्विंटल वन उत्पाद एकत्र किए गए हैं, जिसके लिए कलेक्टरों को करीब 30.20 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।' गौरतलब है कि अभी नॉवेल कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। ऐसे में वन में काम करने वाले श्रमिकों द्वारा संग्रहित वन उत्पाद के कारण न केवल उनकी आजीविका बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था भी पटरी पर है।