संदेश

ऑटो लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Maruti Suzuki ने लॉन्‍च की सस्‍ते लोन की 3 नई स्‍कीम

चित्र
  अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए मारुति सुजुकी ने निजी क्षेत्र के आइसीआइसीआइ बैंक के साथ मिलकर सस्ते कर्ज की तीन नई स्कीम लांच की हैं। इसमें एक स्कीम ऐसी है जिसमें ग्राहकों को पहली तीन किस्तें महज 899 रुपये प्रति लाख रुपये के आधार पर देनी होंगी। इसके बाद उनकी मासिक किस्त बढ़ जाएगी। इससे उन ग्राहकों को कार खरीदने में सहूलियत होगी जिनकी आय कोविड-19 की वजह से फिलहाल प्रभावित हुई है।   दूसरी स्कीम के तहत कर्ज की पूरी अवधि तक ग्राहक को 1797 रुपये प्रति लाख रुपये के हिसाब से मासिक किस्त देनी होगी। इस लोन स्कीम की खासियत यह है कि ग्राहक को पूरे कर्ज की राशि का एक चौथाई हिस्सा एक साथ सबसे अंतिम किस्त के तौर पर देना होगा। तीसरी स्कीम इस तरह से तैयार की गई है कि हर वर्ष ग्राहक की मासिक किस्त की राशि 10 फीसद बढ़ा दी जाएगी ताकि उस पर एकमुश्त बोझ न आए और आमदनी बढ़ने के साथ ही किस्त बढ़े। पहले साल ग्राहकों को 1752 रुपये प्रति लाख के हिसाब से मासिक किस्त से शुरुआत हो सकती है।  यही नहीं आइसीआइसीआइ बैंक ने मारुति सुजुकी की कारों की सौ फीसद ऑन-रोड प्राइ...

Maruti Suzuki जल्द Toyota को सप्लाई करेगी Vitara Brezza

चित्र
  जैसा कि हम जानते हैं Maruti Suzuki और जापानी कार निर्माता कंपनी Toyota ने साल 2017 में व्यापार समझौता के लिए एक MOU साइन किया था, जिसमें दोनों कार निर्माता कंपनियां एक दूसरे प्रोडक्ट्स, कम्पोनेंट्स और टेक्नोलॉजी देंगी। इसी साझेदारी में पहला प्रोडक्ट आने वाला Toyota Glanza दी जो कि Maruti की प्रीमियम हैचबैक Baleno है। दूसरा प्रोडक्ट इस साझेदारी से बाहर आने वाला Vitara Brezza का एक रीबैज्ड वर्जन है और ऐसा लगता है कि टोयोटा जल्द ही इसे बाजार में पेश करेगी। Maruti Suzuki से इस बात की पुष्टि कर दी है कि उसने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर को अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की सप्लाई शुरू कर दी है। इस समझौते के अनुसार, Maruti Suzuki Toyota को बलेनो प्रीमियम हैचबैक और ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी की आपूर्ति करने वाली थी। बदले में, टोयोटा मारुति सुजुकी को Corolla सेडान प्रदान करेगी। एक बार Toyota ने Maruti से सप्लाई प्राप्त करना शुरू कर देगी, तो वे आवश्यक बदलाव करेंगे और जल्द ही बाजार में अपना वर्जन लॉन्च करेंगे। Glanza के विपरीत जो मूल रूप से अलग-अलग बैजिंग के लिए सभी परिवर्त...

50 हजार से कम में आने वाली ये Bikes माइलेज में दमदार और लुक्स में हैं शानदार

चित्र
लॉकडाउन की वजह से लोगों ने पिछले महीने बाइक्स की खरीदारी नहीं की थी, लेकिन अगर आप अब सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट देने के बाद कोई नई किफायती बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको मार्केट में मौजूद दो किफायती बाइक्स के बारे में बता रहे हैं।

Hyundai Verna, BMW F900 रेंज, Renault Triber AMT समेत ये वाहन हुए हैं लॉन्च

चित्र
लॉकडाउन के चलते ऑटो कपनियों ने अपने वाहनों को लॉन्च करने के लिए डिजिटलीकरण रुख अपना रही है। इसी वजह से अब धीमे-धीमें कार कंपनियों के लॉन्च में तेजी देखी जा रही है। भारतीय बाजार में बीते 7 दिनों में दो कारें, तीन मोटरसाइकिल्स और एक कमर्शियल वाहन लॉन्च हुआ है।

हार्ले-डेविडसन एफएक्सडीआर 114 लिमटेड एडिशन पेश

चित्र
हार्ले-डेविडसन ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए अपनी नई बाइक एफएक्सडीआर 114 को पेश किया है। यह बाइक लिमटेड एडिशन में सिर्फ आयरलैंड और यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च की जाएगी। हार्ले-डेविडसन एफएक्सडीआर 114 के सिर्फ 30 यूनिट को ही बेचा जाएगा।

लॉकडाउन में घर बैठे खरीदें ऑडी कार, कंपनी ने शुरू की ऑनलाइन बिक्री

चित्र
महिंद्रा, होंडा मोटर्स जैसी कंपनियों के बाद अब महंगी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने भी भारत में ऑनलाइन बिक्री शुरू की है। इससे ग्राहक कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन (बंद) के दौरान अपने घर से ही गाड़ी की बुकिंग कर सकेंगे।

कोरोना के खौफ से दोपहिया वाहनों का बाजार भी लाचार, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज, टीवीएस मोटर की बिक्री फरवरी में 10 % से ज्यादा गिरी

चित्र
देश में दुपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनियों हीरो मोटोकॉर्प , बजाज ऑटो और टीवीएस ने सोमवार को बताया कि इस बार फरवरी में उनकी बिक्री एक साल पहले की तुलना में दस प्रतिशत से ज्यादा घट गई।  बताया जा रहा है

लॉकडाउन के बीच Renault की इस सस्ती 7 सीटर कार पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें

चित्र
देश में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन की वजह से देशभर में सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने प्लांट और डीलरशिप को अस्थाई रूप से बंद किया। अब लॉकडाउन में कुछ राहत मिलने के बाद कंपनियों ने कुछ स्थानों पर फिर से संचालन शुरू किया है

डेढ़ महीने बाद कारखाने खोलने जा रही हैं ऑटो कंपनियां, जानिए क्या है आगे की योजाना

चित्र
सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद अब ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने लगभग डेढ़ महीने बाद अपने कारखाने खोलने शुरू कर दिए हैं। अब आने वाले दिनों में कंपनियां उत्पादन शुरू करने वाली हैं। Toyota Kirloskar Motor ने मंगलवार को कर्नाटक के बिदादी में अपना प्लांट खोलने की घोषणा की है।

Maruti के 600 डीलरशिप फिर से खुले, नई कारों की होम डिलीवरी शुरू, डीलरों के लिए बनाए ये नियम

चित्र
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (MSI) मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि उसने 600 डीलरशिप फिर से खोल दिए हैं, जो कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए लॉकडाउन के कारण बंद हो गए थे।

Bajaj Dominar 400 BS6 हुई लॉन्च, ये हैं फीचर्स और स्पेशिफिकेशन

चित्र
Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपनी पावरफुल बाइक्स में से एक Bajaj Dominar 400 BS6 को लॉन्च कर दिया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि बजाज की इस फ्लैगशिप बाइक में क्या कुछ खास दिया गया है। आइए जानते हैं कि नई Bajaj Dominar 400 BS6 की नई कीमत क्या है और इसके फीचर्स और स्पेशिफिकेशन कैसे हैं।