संदेश

दुनिया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ना तो साधारण ना ही प्राकृतिक है कोरोना वायरस, इससे लड़ने में सक्षम होगा मानव निर्मित वायरस

चित्र
  आज लगभग संपूर्ण विश्व कोरोना वायरस के समक्ष घुटने टेके खड़ा है।अब तक इसका कोई सफल इलाज नहीं मिल पाया है। वैक्सीन बनाने की तैयारी के दावे तो भारत समेत दुनिया के कई देश कर रहे हैं, और उम्मीद तो यह भी जताई जा रही है कि जल्द इसे विकसित कर लिया जाएगा,लेकिन ठोस नतीजों का अभी इंतजार है। यह उम्मीद कायम है कि किसी न किसी देश के वैज्ञानिक जल्द ही दुनिया को इस महामारी पर अपनी विजय की सूचना देंगे।  कोरोना के शुरुआत में इससे बचाव ही इसका एक मात्र इलाज बताया गया और विश्व के अधिकांश प्रभावित देशों ने अपने यहां लॉकडाउन कर लिया। लेकिन जीवन रुकने नहीं, बल्कि चलने का नाम है तो लॉकडाउन में विश्व कब तक रहता। वैसे लॉकडाउन से कोरोना की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई थी, लेकिन थमी नहीं थी,और इसके अपने नुकसान थे जो गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की आमदनी बंद हो जाने जैसे तमाम व्यावहारिक समस्याओं के रूप में सामने आने लगे।अब सरकारों के पास लॉकडाउन खोलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।जीवन चलाने के लिए जीवन को ही दांव पर लगा दिया गया। इसका एक बड़ा कारण ...

कोरोना से कहीं अधिक पीड़ा दायक होंगे उसके भविष्य में होने वाले परिणाम, देश में बढ़े मनोरोगी

चित्र
  कोरोना जनित संकट का असर लोगों की मानसिक सेहत पर गंभीर रूप से पड़ने लगा है। संयुक्त राष्ट्र की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि कोरोना संकट से पहले दुनियाभर में करीब 27 करोड़ लोग मानसिक रोगों से पीड़ित थे। अब इस संख्या में करीब दोगुनी वृद्धि हो गई है।  आज पूरा विश्व एक ऐसे मुहाने पर आ खड़ा हो गया है, जहां वर्तमान और भविष्य दोनों ही उसे चिंतित किए हुए हैं। कोरोना ने संपूर्ण मानव जाति का जो अहित किया है, उससे कहीं अधिक पीड़ा दायक उसके भविष्य में होने वाले परिणाम होंगे।  आने वाले समय में यकीनन कोरोना पर नियंत्रण कर लिया जाएगा, परंतु भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आज जो जरूरी एहतियात बरती जा रही है,उसने लोगों की मनःस्थिति पर गहरा प्रभाव डाला है। घरों में बंद जीवन, वित्तीय संकट की आशंका, सामान्य जीवन नहीं जी पाने की छटपटाहट और इन सबसे ऊपर कोरोना का डर, इन सभी भावनाओं ने नकारात्मकता को उत्पन्न कर दिया है। इसी नकारात्मकता से घबराहट और फिर अवसाद ने मानसिक बीमारियों को बढ़ा दिया है। समस्या का एक कारण बीमारी को लेकर उत्पन्न भ्रांतियां और समझ में कमी है। दरअसल...

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी- महामारी का दूसरा दौर आएगा

चित्र
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डल्बूएचओ) ने उन देशों को चेतावनी दी है जहां कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक- जहां मामले घट रहे है, वहां ये अचानक बढ़ भी सकते है। इसलिए सिर्फ देखते न रहें। सरकारों को चाहिए कि वे महामारी रोकने के उपायों के साथ तैयार रहें। डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी प्रमुख डॉ. माइक रेयान ने कहा, “दुनिया कोरोना संक्रमण की पहली लहर से जूझ रही है। कई देशों में मामले घट रहे हैं। मध्य और दक्षिण अमेरिका, दक्षिण एशिया और अफ्रीका में मामले बढ़ रहे हैं।”   संक्रमण की दूसरी लहर तेज हो सकती है रेयान ने कहा, “महामारी वेब्स यानी लहरों के रूप में आती हैं। इसका मतलब है कि ये इसी साल उन क्षेत्रों में दोबारा आ सकती है, जहां मामले थम रहे हैं। अगर वर्तमान में चल रहे संक्रमण के पहले दौर को रोक भी लिया गया तो भी अगली बार संक्रमण की दर बेहद तेज हो सकती है। सिर्फ ये मानकर न बैठें कि मामले घट रहे हैं डॉक्टर रेयान के मुताबिक, “यह समझने की जरूरत है कि महामारी दोबारा उभर सकती है। हम सिर्फ ये मानकर नहीं बैठ सकते कि आंकड़ों ...

रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन ऑर्बिट पहले रॉकेट लॉन्च के प्रयास में विफल रही

चित्र
रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन ऑर्बिट, जिसे बोइंग 747 द्वारा ले जाया गया, एक नए रॉकेट के पहले परीक्षण लॉन्च में विफल रही है।...और इसे फिर दक्षिणी कैलिफोर्निया के तट पर प्रशांत महासागर में छोड़ा गया। उद्घाटन प्रक्षेपण तब तक अच्छी तरह से दिखाई देता था जब तक कि रॉकेट जंबो की बाईं विंग के नीचे से रॉकेट को गिरा दिया गया, जिसे कॉस्मिक गर्ल करार दिया गया।  वर्जिन ऑर्बिट ने लॉन्च पर अपने आधिकारिक ट्विटर कमेंट्री में कहा, 'हमने विमान से साफ रिहाई की पुष्टि की। हालांकि, उड़ान में मिशन जल्द ही समाप्त हो गया। कॉस्मिक गर्ल और हमारी फ्लाइट क्रू सुरक्षित हैं और बेस पर लौट रही हैं।' उन्होंने कहा कि इस मिशन में जो गलत हुआ, उस पर तत्काल कुछ कहने को नहीं है। विल पोमेरंट्ज़, विशेष परियोजनाओं के लिए वर्जिन ऑर्बिट के उपाध्यक्ष, ने शनिवार को प्रीफ्लाइट ब्रीफिंग के दौरान टिप्पणी की थी कि पहले रॉकेट लॉन्च के लगभग कई मिशन विफल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती उड़ानों के लिए इतिहास बहुत महत्वपूर्ण नहीं है।  उच्च संशोधित जंबो जेट ने लॉस एंजिल्स के उत्तर में रेगिस्तान के मोजेव एयर और ...

WHO ने मरीजों पर हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्विन की परीक्षण रोका

चित्र
  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर कोरोना मरीजों पर मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्विन का परीक्षण फिलहाल रोक दिया है। यह जानकारी डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहैनम घेब्रयेसस ने सोमवार को दी। उल्लेखनीय है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्विन (एचसीक्यू) के कारगर होने की बात कही है। उन्होंने यहां तक बताया कि संक्रमण से बचने के लिए वे खुद यह दवा ले रहे हैं। बंद किया परीक्षण डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने एक आनलाइन प्रेस कांफ्रेस में बताया कि दवाओं के ट्रायल में शामिल लोगों के डाटा का परीक्षण करने वाले बोर्ड की समीक्षा के बाद एचसीक्यू का परीक्षण अस्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिन लोगों पर अन्य दवाओं के परीक्षण चल रहे हैं वे फिलहाल जारी रखेंगे। इसलिए नहीं कर रहे ट्रायल डब्ल्यूएचओ ने पहले ही कोरोना संक्रमण के इलाज में एचसीक्यू लेने के खिलाफ सलाह दी थी। हालांकि बाद में उसने परीक्षण के तौर पर इसकी मंजूरी दे दी थी। डब्ल्यूएचओ के इमर्जेसी प्रोग्राम के मुखिया ...

14 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी, 7 दिन का खर्च खुद उठाना होगा

चित्र
विदेश से आने वालों के लिए स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इनके मुताबिक, 14 दिन क्वारैंटाइन अनिवार्य होगा। इसमें से 7 दिन सरकार द्वारा तय किए सेंटर में, जबकि 7 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा।

कहां पैदा हुआ कोरोना, जांच के लिए तैयार हुआ चीन लेकिन रखी यह शर्त

चित्र
कोरोना संकट के मसले पर दुनिया के कई देशों के निशाने पर आया चीन अब झुकता नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, वह अब इस महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए तैयार हो गया है।

कोरोना वायरस की वैक्सीन पर अमरीका का यह दांव भारत के लिए कैसा?

चित्र
अमरीका ने कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन बना रही ब्रितानी कंपनी एस्ट्राजेनेका में 1.2 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है. इस निवेश के साथ ही अब ये साफ़ हो गया है कि अमरीका एक अरब वैक्सीन का एक तिहाई हिस्सा ख़रीदेगा.

क्या मानव जाति धरती से लुप्त हो सकती है?

चित्र
कोरोना वायरस से दुनियाभर में मचे हाहाकार के बीच ये सवाल एक बार फिर सामने आ गया है कि क्या कभी ऐसा भी हो सकता है कि धरती से इंसान का अस्तित्व ही ख़त्म हो जाए.

चीन ने दुनिया को चौंकाया, वुहान में एक दिन में 14 लाख 70 हज़ार से ज़्यादा टेस्ट

चित्र
चीन के वुहान में कोविड-19 का पहला मामला बीते साल सामने आया था. इसके बाद धीरे धीरे इसने पहले पूरे वुहान को अपनी चपेट में लिया और इसके बाद पूरी दुनिया इस महामारी का सामना कर रही है. वुहान में हालात अब बेहतर हैं लेकिन चीनी अधिकारियों ने दो सप्ताह के

कोरोना काल में पृथ्वी से इतने प्रकाश वर्ष दूर हो रहा नए ग्रह का जन्म

चित्र
एक तरफ जहां पूरी दुनिया में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से लाखों लोग मौत की आगोश में आ चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ पृथ्वी से 520 प्रकाश वर्ष दूर एक नए ग्रह का जन्म हो रहा है. वैज्ञानिकों ने इस नए ग्रह के बनने की दुर्लभ तस्वीरें यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के बहुत बड़े टेलीस्कोप के जरिये कैद की हैं,

चीन ने बना ली वैक्सीन? कोरोना वायरस वैक्सीन के शुरुआती ट्रायल में दिखे आशाजनक परिणाम

चित्र
कोरोना संकट से जूझ रही पूरी दुनिया के लिए चीन से अच्छी खबर आई है। अमेरिकी दवा कंपनी मोडेर्ना द्वारा कोविड-19 वैक्सीन के पहले फेज के सफल ट्रायल की घोषणा के बाद अब शुक्रवार को शोधकर्ताओं ने कहा कि चीन में विकसित एक वैक्सीन सुरक्षित लगती है

बीसीसीआई चाहे तो आईपीएल के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की जगह ले लेगा

चित्र
कोरोनावायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पहले ही अनिश्चितकाल के लिए टल चुका है। अब अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने कहा कि यदि भारत चाहेगा तो आईपीएल के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की जगह ले लेगा।

महामारी की शुरुआत के बाद चीन में पहली बार संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला

चित्र
दुनिया में अब तक 53 लाख 6 हजार 158 लोग संक्रमित हैं। 21 लाख 60 हजार 39 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 40 हजार 40 हो गया है। महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार चीन में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

कोरोना संकट ने अमेरिका को किया भारत के नजदीक, सीमा पर मुंहतोड़ जवाब से बौखलाया चीन

चित्र
  भारत अब चीन को जैसा को तैसा वाले अंदाज में जवाब दे रहा है। अब तो अमेरिका ने भी चीन के खिलाफ  भारत के पक्ष में मुनादी कर ही है। कोरोना संकट के बीच चीन को व्यापार और सामरिक मामले में भारत से जबर्दस्त चुनौती मिल रही है।

बिना इंसान कैसी होगी प्रकृति.. लॉकडाउन में सबने देखी झलक

चित्र
सूक्ष्म कोरोना वायरस ने लोगों को यह सोचने के लिए मजबूर किया है कि इंसान ने अपनी स्वार्थ सिद्धी के लिए प्रकृति को किस कदर तहस नहस किया है। दूसरे जीवों और वनस्पतियों को जमकर हानि पहुंचाई है। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता (बायोलोजिकल डायवर्सिटी) दिवस इस बार कोरोना काल में खास संदेश लेकर आया है।

देश में कोरोना संक्रमण की दर R वैल्यू घटकर 1.22 पहुंची

चित्र
देश में इस हफ्ते 'R' वैल्यू (R - रिप्रोडक्शन) यानी संक्रमण की दर घटकर 1.22 हो गई है। पिछले दो हफ्तों से यह 1.29 पर थी। इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंस के शोधकर्ता सीतम्भरा सिन्हा के मुताबिक, उम्मीद है 30 मई तक देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा एक लाख मरीजों तक पहुंच सकता है। गुरुवार यानी 21 मई तक देश में कोरोना के 63,624 सक्रिय मामले थे। अब तक संक्रमण के 1,12,359 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 45,300 रिकवर हो चुके हैं और 3,435 मौत हुई हैं।शोधकर्ता सिन्हा के मुताबिक, भारत में कोविड-19 की R0 वैल्यू 1.83 तक जा सकती है। यह संख्या उन देशों से काफी कम है जहां महामारी ने तबाही मचाई है। समझें 'R' और 'R0 ( आर नॉट)' के बीच का अंतर 'R' संक्रमण की दर को मापने का पैरामीटर है। यह समय के मुताबिक बदलता रहता है। जैसे वर्तमान में संक्रमण की दर 1.29 घटकर 1.22 हो गई, यानी आर वैल्यू घटी है। 'R' वैल्यू सीधे तौर पर यह बताती है कि एक इंसान से कितने और लोग संक्रमित होंगे। वहीं, R0 यानी आर नॉट का कैल्कुलेशन महामारी की शुरुआत से होता है, जब माना जाता है क...

ओसीआई कार्ड होल्डर्स की 4 कैटेगरी के लोगों को भारत लौटने की इजाजत

चित्र
सरकार ने विदेशों में फंसे ओवरसीज सिटीजंस ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड होल्डर्स की चार कैटेगरी वाले लोगों को नियमों में छूट दी है। इससे उनको भारत लौटने में आसानी होगी। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया।

3 अप्रैल तक 22.6% ग्रोथ रेट से बढ़ रहा था संक्रमण

चित्र
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 3 अप्रैल तक नए केस की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा था। ग्रोथ रेट 22.6% था, लेकिन इसके बाद इसमें कमी आना शुरू हुई। आज ग्रोथ रेट घटकर 5.5% हो गया है। यह राहत की बात है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अभी ग्रोथ रेट में काफी कमी आई है। अगर उसी ग्रोथ रेट से मामले बढ़ते तो हालत गंभीर होती।  

दर्शकों से भरे मैदान में हर रोज 3 मैच, 6 टीमें 10 दिन में 28 मुकाबले खेलेंगी

चित्र
कोरोनावायरस के बीच आज से पूर्वी कैरेबियन देश सेंट विंसेंट और द ग्रेनेडाइंस में विंसी प्रीमियर टी-10 लीग (वीपीएल) शुरू हो रही है। यह 31 मई तक खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में दर्शक भी मैच देखने के लिए आ सकते हैं।