कोरोना वायरस की वैक्सीन पर अमरीका का यह दांव भारत के लिए कैसा?
अमरीका ने कोरोना वायरस के लिए
वैक्सीन बना रही ब्रितानी कंपनी एस्ट्राजेनेका में 1.2 अरब डॉलर निवेश करने
की घोषणा की है. इस निवेश के साथ ही अब ये साफ़ हो गया है कि अमरीका एक
अरब वैक्सीन का एक तिहाई हिस्सा ख़रीदेगा.
कोरोना वायरस के कारण रुकी अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए कई देशों के नेता वैक्सीन का इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन अब तक कोरोना के लिए वैक्सीन बन नहीं पाई है, इस पर फ़िलहाल कई जगहों पर कोशिशें जारी है.
वैक्सीन की ज़रूरत पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार ज़ोर देने के बाद अमरीकी स्वास्थ्य विभाग, (डिपार्टमेंट ऑफ़ हेल्थ ऐंड ह्यूमन सर्विसेज) एस्ट्राजेनेका से वैक्सीन के 30 करोड़ डोज़ खरीदने के लिए सहमत हो गई है.
अमरीकी स्वास्थ्य मंत्री ऐलेक्स अज़ार का कहना है, "एस्ट्राजेनेका के साथ हुए अहम समझौते से ये तय हो गया है कि साल 2021 तक व्यापक रूप से कोरोना के लिए प्रभावी वैक्सीन बन सकेगी."

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें