संदेश

पोलिटिक्स लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उद्धव के सरकारी आवास पर महाविकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक जारी

चित्र
महाराष्ट्र में चल रही सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर महाविकास अघाड़ी गठबंधन के सहयोगियों की बैठक जारी है। बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि पिछले दो दिनों से दो बड़े भाजपा नेता प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर चुके हैं। इस बैठक में गठबंधन तीनों पार्टियों शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हैं। ऐसे शुरू हुआ राजनीतिक विवाद इस राजनीतिक उथल-पुथल की खबरों को रफ्तार तब मिली जब 25 मई की सुबह शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी से मुलाकात की। पवार और कोश्यारी के बीच इस बैठक का समय अहम माना जा रहा था क्योंकि यह शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन (महा विकास अघाड़ी) सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना और राज भवन के बीच पिछले दिनों गतिरोध की खबरें सामने आईं। ठाकरे सरकार पर कोई खतरा नहीं : शरद पवार मंगलवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने स्पष्ट कहा कि ठाकरे सरकार स्थिर है। राज्य सरकार पर कोई खतरा नहीं है। ठाकरे सरकार को समर्थन देने वाली कांग्रेस और राकांपा मजबूती से सर...

राहुल गांधी से बातचीत में हार्वर्ड के हेल्थ एक्सपर्ट बोले- टीका अगले साल तक आने का भरोसा

चित्र
  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संकट पर आज दो इंटरनेशनल हेल्थ एक्सपर्ट से चर्चा की। ये एक्सपर्ट हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशीष झा और स्वीडन के कैरोलिंसका इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर जोहान गिसेक थे। कोरोना के वैक्सीन पर प्रोफेसर झा ने कहा कि अमेरिका, चीन और ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन रिसर्च के अच्छे रिजल्ट आ रहे हैं। पहला वैक्सीन अगले साल तक आने का भरोसा है। भारत के लिए 50-60 करोड़ वैक्सीन की जरूरत पड़ेगी। 'कोरोना से अगले साल भी छुटकारा नहीं मिलेगा' प्रोफेसर झा के मुताबिक कोरोना एक या डेढ़ साल की समस्या नहीं है, बल्कि इससे 2021 में भी छुटकारा नहीं मिलने वाला। हाई रिस्क वाले इलाकों में टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है। हम बड़ी महामारियों के दौर में जा रहे हैं, कोरोना कोई आखिरी नहीं है। लॉकडाउन के बाद इकोनॉमी की शुरुआत हो रही है, ऐसे समय में जरूरत इस बात की है कि लोगों का भरोसा बढ़ाया जाए। राहुल ने पूछा कि क्या बीसीजी का टीका कोरोना से लड़ने में मदद कर सकता है? इस पर प्रोफेसर झा ने कहा कि इसके पर्याप्त सबूत नहीं हैं। नई टेस्टिंग चल रही है। अगल...

मायावती ने कहा- प्रवासियों की दुर्दशा के लिए जितनी जिम्मेदार भाजपा उससे कहीं ज्यादा कांग्रेस

चित्र
  बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लगातार तीसरे दिन कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा के लिए फिर से कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। मायवती ने लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को लेकर हो रही राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- हमारे लिए राम भी महत्वपूर्ण और रोटी भी महत्वपूर्ण

चित्र
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'कोरोना संक्रमण काल : सजगता से सफलता' विषय पर राज्य में कोरोना और लॉकडाउन की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से बात की। सीएम योगी ने कहा कि एक सप्ताह में कोरोना के कारण उपजी स्थिति को नियंत्रण में ले लेंगे।

मुश्किल घड़ी में दुनिया के कई देशों के लिए संकटमोचन बना भारत, हर कोई कर रहा सलाम

चित्र
एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना के कहर से जूझ रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस मुश्किल घड़ी में भारत द्वारा की गई मदद को हर कोई सलाम कर रहा है। आपको यहां पर ये भी बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से 96785 मौत हो चुकी हैं।