संदेश

विदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना से कहा- सबसे मुश्किल हालात को ध्यान में रखकर जंग की तैयारियां तेज करें

चित्र
  चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग ने सेना से कहा है कि ट्रेनिंग और जंग की तैयारियां तेज कर दें। सबसे मुश्किल हालात को ध्यान में रखते हुए खुद को तैयार करें और देश के आधिपत्य (सॉव्रिन्टी) के लिए मजबूती से डटे रहें। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक जिनपिंग ने कहा कि उलझे हुए मसलों को मुस्तैदी और असरदार तरीके से डील करें। जिनपिंग ने मंगलवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स के डेलिगेशन की प्लेनरी मीटिंग में ऐसा कहा। उन्होंने किसी खतरे का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उनका बयान ऐसे समय आया है जब बॉर्डर पर चीन और भारत के जवानों के बीच तनाव बना हुआ है। चीन ने इस साल रक्षा बजट 6.6% बढ़ाया जिनपिंग ने डिफेंस में साइंटिफिक इनोवेशन पर जोर दिया। रक्षा खर्च पर उन्होंने कहा कि एक-एक पाई का इस्तेमाल इस तरह किया जाए कि ज्यादा से ज्यादा नतीजे मिलें। इससे पहले 22 मई को चीन ने अपना रक्षा बजट 6.6% बढ़ाकर 179 अरब डॉलर कर दिया। ये भारत के रक्षा बजट का करीब तीन गुना है। डिफेंस बजट बढ़ाने पर चीन के रक्षा प्रवक्ता वु क्यान ने कहा था कि इस समय हम नए ...

अमेरिका में विस्कॉन्सिन के एक सैन्यकर्मी की कोरोना वायरस से मौत- पेंटागन

चित्र
  अमेरिका में विस्कॉन्सिन के एक सैन्यकर्मी की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। इसकी पुष्टि पेंटागन की तरफ से हुई है। फिलहाल अभी इस सैन्यकर्मी का नाम और अन्य जानकारी जारी नहीं की गई है। यह यूएस मिलिट्री में तीसरे ऐसे सैन्यकर्मी है, जिनकी मौत कोरोना से हुई है। इससे पहले अप्रैल के मध्य में यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट विमानवाहक पोत के चालक दल के सदस्य की कोरोना से मौत हुई थी।  अधिकारियों ने बताया कि यह सैन्यकर्मी एक्टिव ड्यूटी पर नहीं था और कोरोना वायरस से संबंधित कार्य नहीं कर रहा था। इससे पहले मार्च के अंत में न्यू जर्सी आर्मी नेशनल गार्ड का एक जवान भी कोरोना से मरनेवाला पहला सैन्यकर्मी था। पेंटागन ने जारी किए आंकड़ों में बताया कि अबतक यूएस मिलिट्री के 6,118 सदस्य कोरोना से संक्रमित हैं और 3,460 मरीज ठीक हो गए हैं। बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। इस वक्त अकेले अमेरिका में कोरना से मरनेवालों की संख्या 90 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के पार पहुंचग गया है। अगर पूरी दुनिया की बात ...

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने ट्विटर के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की चाल

चित्र
    ट्विटर द्वारा अमेरिकी राष्‍ट्रपति के दो ट्वीट को भ्रामक करार दिए जाने के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्विटर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सावधान किया है कि सोशल मीडिया के प्‍लेटफॉर्म 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।    हाल ही में अमेरिकी एजेंसियों ने यह दावा किया था कि 2020 के राष्‍ट्रपित चुनाव में एक बार फ‍िर रूसी दखल हो सकता है। इसके बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने यह कहकर सब को चौंका दिया है कि सोशल मीडिया के जरिए भी चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है।   ट्रंप ने दो ट्वीट के जरिए ट्विटर पर किया प्रहार  इसके बाद राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सिलसिलेवार दो ट्वीट के जरिए ट्विटर पर निशाना साधा है। राष्‍ट्रपति ने पहले ट्वीट में लिखा, 'ट्विटर अब 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भी दखल दे रहा है। वे कह रहे हैं कि मेल-इन बैलट्स के बारे में मेरा बयान बड़े भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को जन्म देगा। यह गलत है। यह फेक न्यूज सीएनएन और ऐमजॉन वॉशिंगटन पोस्ट की फैक्ट चेकिंग पर आधारित ...

अमेरिका में कोरोना के होंगे 50-60 लाख मरीज, लापरवाह नागरिक बनेंगे इसकी बड़ी वजह

चित्र
  कोरोना संक्रमित मरीजों और मौतों के मामले अमेरिका पूरी दुनिया में शीर्ष पर है। यहां पर अब तक इस जानलेवा वायरस से 1706226 लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं पूरे देश में अब तक इसकी वजह से 99805 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। दुनिया की महाशक्ति के लिए ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। इसके बावजूद भी यहां के अलग-अलग शहरों से जो तस्‍वीरें सामने आई हैं वो अपने आप में यहां की उस सच्‍चाई को बयां कर रही हैं जिसकी बदौलत यहां पर इतने मामले सामने आए हैं। इन तस्‍वीरों को देखकर कोई भी यहां के लोगों को लापरवाह ही कहेगा।  मौतों और संक्रमण के बढ़ते मामलों से बेपरवाह अमेरिकी सोमवार को समुद्र तटों पर धूप सेंकते, नावों से मछली पकड़ते और तैराकी करते नजर आए। फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और अन्य तटीय इलाकों में हजारों लोग बीच पर उमड़े। यहां पर हो रहीं पूल औऱ क्लब पार्टियों की वीडियोज भी सोशल मीडिया पर धड़ल्‍ले से वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं मेमोरियल डे के मौके पर भी लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए साफ देखे गए। ये दिन अमेरिका द्वारा लड़े गए युद्ध में मारे गए सैनिकों को समर्पित है जो 25 मई को मनाया ...

LAC पर 5000 चीनी सैनिक मौजूद, भारत ने भी बढ़ाई संख्या

चित्र
  भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव की स्थिति है।चीनी सेना द्वारा लद्दाख में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC)पर 5,000 सैनिक तैनात किए जाने के बाद भारतीय सेना भी वहां अपनी सैनिकों की मौजूदगी को बढ़ा दी है। सेना इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है, ताकि पीपुल्स लिबरेशन पार्टी अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण की कोशिश न करे।   एलएसी के नजदीक चीनी सेना की हलचल और संख्‍या लगातार बढ़ रही है। सेना को बड़े पैमाने पर अभ्‍यास के लिए रोक दिया गया है। ऐसे में भारतीय सेना ने भी सैनिकों को 81 और 114 ब्रिगेड के तहत आने वाले क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक शॉर्ट नोटिस पर तैनात किया है, ताकि दौलत बेग ओल्डी और आसपास के क्षेत्रों में चीनी दावे का मुकाबला किया जा सके। गालवान इलाके में चीनी सेना ने टेंट लगाया  समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि चीनी सैनिक और भारी वाहनों को वास्तविक नियंत्रण रेखा की ओर पैंगोंग सौ झील और फिंगर एरिया के पास लेकर आए हैं। वे भारतीय क्षेत्र के भीतर घुस गए हैं। गालवान नाला इलाके में ...

चीन की नापाक हरकत पर भारत ने भी दिखाए तेवर

चित्र
लद्दाख में चीन की ओर से भारतीय सीमा में भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती के बाद भारत ने भी करारा जवाब दिया है. भारतीय सेना ने लद्दाख में चीन सीमा पर अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है. चीनी सैनिकों की घुसपैठ रोकने के लिए भारत ने लद्दाख के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी गश्त और निगरानी कड़ी कर दी है. चीन की ओर से दौलत बेग ओल्डी (DBO) और 114 ब्रिगेड के तहत निकटवर्ती इलाकों में 5000 सैनिकों की तैनाती की गई है. चीनी सैनिकों को किसी भी तरह से आगे बढ़ने से रो​कने के लिए भारतीय सेना ने वायु सेना की मदद से सैनिकों को अग्रिम इलाकों में तैनात किया है. सूत्रों ने कहा कि चीनी सैनिक भी बहुत आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं. वे पैंगोंग झील और फिंगर क्षेत्र में भारी वाहनों के साथ-साथ निर्माण के उपकरण भी ले आए हैं. गालवान क्षेत्र में भारत अपनी सीमा के गश्ती इलाकों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कर रहा है. शुक्रवार को चीन ने इस निर्माण को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद चीन ने इस इलाके में (800-900 सैनिकों की) बटालियन तैनात कर दी है, जिन्होंने वहां रहने के लिए लगभग 90 टेंट लगाए है...

अमेरिका के कैलिफाेर्निया यूनिवर्सिटी ने 2024 तक प्रवेश परीक्षा काे न कराने का फैसला किया

चित्र
अमेरिका के कैलिफाेर्निया यूनिवर्सिटी ने दाखिले के लिए हाेने वाली मानक एसीटी या एसएटी प्रवेश परीक्षाओं काे 2024 तक स्थगित करने का फैसला किया है। इसके स्थान पर प्रवेश के नए मानक तय किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी बाेर्ड ने गुरुवार काे सर्वसम्मति से यह फैसला किया।

अमेरिका की चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अब अमेरिकी शेयर बाजार में चीनी कंपनियों की नहीं होगी आसानी से लिस्टिंग

चित्र
पूरी दुनिया को कोरोना संकट में डालने वाले चीन से अमेरिका बेहद खफा है। अब अमेरिका चीन के खिलाफ एक के बाद एक कड़े कदम उठा रहा है। अब अमेरिका ने एक और कड़ा नियम बनाया है जिससे चीनी कंपनियों का बिजनेस बुरी तरह प्रभावित होगा।

कराची में फ्लाइट क्रैश से पहले पायलट ने ATC को दिया डरावना मैसेज

चित्र
  जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है तो पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान इस समय एक बड़े विमान हादसे का भी गम झेल रहा है। शुक्रवार को पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान एयरबस 320 रिहायशी इलाके के करीब क्रैश हो गया।

राष्‍ट्रपति ट्रंप बोले-चीन से ही आया है कोरोना वायरस

चित्र
  अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस चीन से ही आया है और उनका देश इस वास्‍तविकता को बिल्‍कुल भी हल्‍के में नहीं लेने वाला है। गुरुवार को ट्रंप ने यह बात उस समय कही है जब वह मिशीगन में अफ्रीकन-अमेरिकन नेताओं के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे।

संभल जाइए: Coronavirus किसी का भी ये हाल बना सकता है

चित्र
  अमेरिका के एक अस्पताल में 57 दिनों तक कोरोना वायरस से जंग लड़ने वाले एक पुरुष नर्स की कहानी इस बीमारी की भयानकता बयां करने के लिए काफी है। एक गठीले शरीर वाले मजबूत इंसान का कोरोना क्या हाल कर सकता है, यह नर्स उसका एक बेहतरीन उदाहरण है।

कोरोना संकट के बीच चीन नेे रक्षा बजट 6.6% बढ़ाया

चित्र
दुनिया कोरोना संकट के कारण भीषण आर्थिक मंदी से जूझ रही है। इसके अलावा दुनियाभर के देश रक्षा खर्च घटा रहे हैं। इसके बावजूद चीन ने 2020 के लिए रक्षा बजट में 6.6% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। चीन की सरकार ने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए पिछले कुछ साल में यह सबसे कम वृद्धि है।

पायलट ने एटीसी से कहा- वी हैव लॉस्ट द इंजन; फिर प्लेन मोबाइल टॉवर से टकराया और घरों पर क्रैश हो गया

चित्र
कराची में शुक्रवार दोपहर पाकिस्तान एयरलाइंस कंपनी (पीआईए) का प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 98 यात्री और क्रू मेंबर थे। प्लेन एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर पहले रिहायशी इलाके पर गिरा। क्रैश होने से पहले पायलट सज्जाद गुल और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच बातचीत हुई थी।

इमरान खान के हाथों ठगे गए पाकिस्‍तानी! जनता के जमा पैसे से इलाज नहीं कर्ज चुकाएगी सरकार

चित्र
पाकिस्‍तान में बढ़ते कोरोना के मामलों और इससे लड़ने के लिए पीएम इमरान खान लगातार देश में रहने वाले और विदेशों में रह रहे अपने नागरिकों से ज्‍यादा दा से ज्‍यादा पीएम केयर रिलीफ फंड में पैसा देने की अपील कर रहे हैं।

रूस से आगे निकला ब्राजील, अब तक 3.30 लाख से अधिक मामले

चित्र
नियाभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  दुनिया में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 51 लाख को पार कर गया है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनिया भर में फिलहाल कोरोना वायरस के 51,98,595 मामले आ चुके हैं।

बॉक्सिंग फेडरेशन ने कहा- बिना दर्शकों के टूर्नामेंट होंगे

चित्र
लॉकडाउन खत्म होने के बाद बॉक्सिंग टूर्नामेंट बिना दर्शकों के शुरू होंगे। इतना ही नहीं एयर कंडीशन्ड वेन्यू की जगह खुले और हवादार एरिना में मुकाबले होंगे। इस संबंध में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 19 पन्नों का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) जारी किया है।

तय वक्त में तैयार हो जाएगी वैक्सीन, लेकिन वितरण की चुनौती रहेगी

चित्र
कोरोनावायरस का कहर शुरू होने के बाद से ही वैक्सीन कंपनियां इसका इलाज खोजने में जुट गईं थीं। दुनियाभर में मेडिकल शोधकर्ताओं और वॉलंटियर्स की टीमें वैक्सीन बनाने में लगी हुई हैं। इनोवियो और फाइजर जैसी कंपनियों ने वैक्सीन की सुरक्षा का पता करने के लिए टेस्ट शुरू कर दिए हैं।

जिन्ना गार्डन इलाके में गिरा प्लेन, कई घरों में आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई

चित्र
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स का एक पैसेंजर प्लेन शुक्रवार को कराची एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया। प्लेन में क्रू मेंबर्स समेत 98 लोग सवार थे। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त यह विमान क्रैश हुआ, उस वक्त वह एयरपोर्ट से महज एक किलोमीटर दूर था।

क्या थी North Korea के तानाशाह Kim Jong Un के गायब होने के पीछे की असली वजह

चित्र
नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बारे में तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती हैं मगर अब जो एक खबर सामने आ रही है उसमें काफी हद तक दम दिख रहा है। कहा जा रहा है कि किम जोंग उन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है इस वजह से वो अपने इलाज पर ध्यान दे रहे हैं।

पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, करीब 100 लोग थे सवार

चित्र
पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा हुआ है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की लाहौर से कराची जाने वाली फ्लाइट कराची एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। माना जा रहा है कि इस विमान में  करीब 100 लोग सवार थे।