पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, करीब 100 लोग थे सवार
पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा हुआ है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की लाहौर से कराची जाने वाली फ्लाइट कराची एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। माना जा रहा है कि इस विमान में करीब 100 लोग सवार थे।
पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि फ्लाइट A-320, 98 यात्रियों को लेकर जा रही था। विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मलीर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान गिरने से कई मकानों में आग लग गई है।
पाकिस्तान के जियो टीवी के अनुसार विमान हादसे के मलबे से अब तक 14 लोगों की लाश निकाली जा चुकी है और बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
- बताया जा रहा है कि विमान पीछे की ओर से क्रैश हुआ है। बाद में विमान का अगला हिस्सा बिल्डिंग से टकराया है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि विमान के अगले हिस्से में बैठे कई यात्री सलामत हैं।
- पाकिस्तान के जियो टीवी के अनुसार विमान के मलबे में अभी कुछ जीवित लोग हैं। वहीं, अभी तक करीब 40 घायल लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है।
- पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का लाहौर से कराची जा रहा विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया। विमान में करीब 100 लोग सवार थे। यह विमान कराची के एक आवासीय कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गयी है।
- विमान हादसे के वीडियोज में एक आवासीय इलाके से जहां ये विमान गिरा, वहां धुएं का बड़ा गुबार निकलते हुए देखा जा सकता है। कुछ गाड़ियों में भी आग लग गई है।
- पाक मीडिया के अनुसार इस विमान हादसे में करीब आधा दर्जन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। गलियां तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किल हो रही है।
- पाकिस्तान के जियो टीवी के मुताबिक, विमान से एक शख्स की डेड बॉडी निकाली गई है।
- इस हादसे के बाद घटनास्थल से काला धुआँ निकलता हुआ दिखाया जा रहा है। पाकिस्तान सरकार की ओर से अब तक इस हादसे में मरने या घायल होने वालों से जुड़ी कोई सूचना नहीं दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें