Maruti Suzuki जल्द Toyota को सप्लाई करेगी Vitara Brezza
जैसा कि हम जानते हैं Maruti Suzuki और जापानी कार निर्माता कंपनी Toyota
ने साल 2017 में व्यापार समझौता के लिए एक MOU साइन किया था, जिसमें दोनों
कार निर्माता कंपनियां एक दूसरे प्रोडक्ट्स, कम्पोनेंट्स और टेक्नोलॉजी
देंगी। इसी साझेदारी में पहला प्रोडक्ट आने वाला Toyota Glanza दी जो कि
Maruti की प्रीमियम हैचबैक Baleno है। दूसरा प्रोडक्ट इस साझेदारी से बाहर
आने वाला Vitara Brezza का एक रीबैज्ड वर्जन है और ऐसा लगता है कि टोयोटा
जल्द ही इसे बाजार में पेश करेगी।
Maruti Suzuki ने हाल ही में BS6 पेट्रोल वर्जन Brezza बाजार में लॉन्च की है और Toyota इसमें भी समान इंजन जारी रखेगी। यह 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ एक 5-स्पीड मैनुअल या फिर एक 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल है। Brezza की तरह इसमें भी ऑटोमैटिक वर्जन में स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है जो कि मैनुअल वर्जन से ज्यादा माइलेज देती है। भारतीय बाजार में इस सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी को कंपनी नए लॉन्च के तौर पर 2020 में ही लॉन्च करेगी। Toyota की अर्बन क्रूजर के अलावा भारतीय बाजार में Kia Sonet, Renault Triber, Renault Kiger और Nissan Magnite आदि कई व्हीकल शामिल हैं जो लॉन्च किए जाने हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें