छत्तीसगढ़ के डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ते जा रहा है. बुधवार सुबह प्रदेश में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. इसे मिलाकर राज्य में अब तक 102 मरीज सामने आ चुके हैं. जबकि एक्टिव केस 43 हो गई है.

सत्यपाल सिंह,रायपुर। राजनांदगांव जिले में 12 घंटे के अंदर 5वां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर कोरोना संक्रमित निकला है. जिसके बाद से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी को अलर्ट कर दिया है. इसके साथ ही ड्राइवर के संपर्क में आए डिप्टी कलेक्टर समेत सभी अधिकारी-कर्मचारियों को क्वारेन्टाइन कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ के बागनदी के पास क्वारेन्टाइन सेंटर में डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है, जहां ड्राइवर के साथ आना-जाना लगा रहता था. इसी वजह से डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर का दो दिन पहले सैंपल लिया गया था. आज उसकी जांच रिपोर्ट आई है. जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. मरीज को मेडिकल कालेज अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है. इसकी पुष्टि कोरोना कंट्रोल डेक्स ने की है.
इस नए मरीज के आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 102 हो गया है. जिसमें कि 59 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो कर अपने घर लौट चुके हैं. जबकि 43 एक्टिव केस हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jawaharlal Nehru Death Anniversary महामना के बुलावे पर युवाओं को प्रेरित करने बीएचयू आते थे पंडित नेहरू

प्रदेश के इन 40 सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम से भी होगी पढ़ाई

Maruti Suzuki ने लॉन्‍च की सस्‍ते लोन की 3 नई स्‍कीम