NPCI ने लॉन्च किया AI वर्चुअल असिस्टेंस PAi, FASTag, UPI से संबंधित शिकायतों का करेगा निवारण

NPSI on Twitter: "Public Training Road Safey, The Hotel Newton ... 
 राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित चैट बोट PAi को लॉन्च कर दिया है। इस चैट बोट को FASTag, RuPay, UPI, AePS जैसे रियल टाइम बिजनेस प्रोडक्ट के बारे में अवेयरनेस के लिए लॉन्च किया गया है। NPCI की ये पहल भारत में डिजिटल फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में मदद करेगा। यह AI वर्चुअल असिस्टेंस चैट बोट 24x7 लोगों को NPCI के सभी पेमेंट से संबंधित प्रोडक्ट्स के बारे में अवेयर करेगा। PAi की मदद से इन NPCI के प्लेटफॉर्म के जरिए किए जाने वाले सभी तरह के पेमेंटिंग सर्विस के बारे में यूजर्स जानकारी मुहैया कराई जाएगी

 NPCI का यह चैट बोट लोगों को फिलहाल दो भाषाओं- अंग्रेजी और हिन्दी में जानकारी मुहैया कराएगी। PAi यूजर्स को वॉयस और चैट के जरिए पूछे गए सवालों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा। यूजर्स NPCI के वेबसाइट पर जाकर अपने क्वेरीज को PAi की मदद से जेनरेट कर सकते हैं और उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह चैट बोट FASTag, RuPay और UPI Chalega से संबंधित सभी क्वेरीज को वेरिफाइट ऑटोमैटेड रिस्पांस के जरिए आन्सर करेगा। यही नहीं, ये ग्लोबल RuPay कार्ड होल्डर्स के लिए भी एक्सेसिबल होगा।

NPCI के चीफ मार्केटिंग कुनाल कलावाटिया ने कहा, हमें खुशी है कि हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस PAi को यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। इस तेजी से बढ़ रही दुनिया में लोगों की क्वेरीज का तुरंत समाधान जरूरत बन गई है। हम आशा करते हैं कि PAi यूजर्स के लिए एक नया एक्सपीरियंस लेकर आएगा और नेचुरल और आसाना कन्वर्सेशन के माध्यम से हमारे प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी मुहैया कराएगा, ताकि डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिल सके। PAi को बेंगलुरू स्थित स्टार्ट-अप कंपनी CoRover Private Limited ने डेवलप किया है, जिसका ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या मशीन लर्निंग पर आधारित NLP चैट-बोट देश के 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की सहायता करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

'पाताल लोक' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही लोगों ने फिर पूछा यक्ष प्रश्न-कब आएगा 'मिर्जापुर सीज़न 2'

Jawaharlal Nehru Death Anniversary महामना के बुलावे पर युवाओं को प्रेरित करने बीएचयू आते थे पंडित नेहरू

विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार पहुंची, सबसे अधिक मौत यूरोप में