'पाताल लोक' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही लोगों ने फिर पूछा यक्ष प्रश्न-कब आएगा 'मिर्जापुर सीज़न 2'
अमेज़न प्राइम वीडियो लगातार कंटेंट के मोर्चे पर काम कर रहा है। एक के बाद एक नई वेब सीरीज़ लेकर आ रहा है। फोर मोर शॉट्स प्लीज़, पंचायत, हॉस्टल डेज़ के बाद अब वे 'पाताल लोक' रिलीज़ होने को तैयार है। 'पाताल लोक' का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है।
लेकिन अमेज़न के साथ एक यक्ष प्रश्न लगातार घूम रहा है। यह प्रश्न है- मिर्जापुर का दूसरा सीज़न कब आएगा?
ट्रेलर रिलीज़ होते ही फैंस ने लगा दी सवाल की झड़ी
वेब सीरीज़ कोई भी हो, मिर्जापुर के फैंस के लिए बस एक सवाल है कि दूसरा सीज़न कब आएगा। पाताल लोक का ट्रेलर रिलीज़ होते ही, फैंस सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए। वह लगातार अमेज़न प्राइम वीडियो को टैग करके बोल रहे हैं कि मिर्जापुर 2 की रिलीज़ डेट बताओ। कुछ फैंस इस पर मीम्स बना रहे हैं। लेकिन सभी फैंस का बस एक ही सवाल है- 'मिर्जापुर 2 कब?'
जारी किया जा चुका है फर्स्ट लुक
साल के शुरुआत में अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक वीडियो जारी करके नई वेब सीरीज़ की घोषणा की थी। इसमें 'पाताल लोक' के साथ 'मिर्ज़ापुर' का भी जिक्र था। पाताल लोक अब रिलीज़ हो रही हैं, लेकिन 'मिर्जापुर' अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है। हालांकि, कुछ समय पहले इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें गोलू गुप्ता बंदूक लिए खड़ी थीं। इसके अलावा एक दूसरे सीज़न का एक टीज़र भी आ चुका है, लेकिन अमेज़न ने रिलीज़ डेट के बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें