Bihar Board (BSEB) 10th Result 2020: छात्रा को आया फोन, कहा- फर्स्ट डिवीजन के अंक 8000 और सेकेंड डिवीजन के अंक 5000 रुपये में...


Bihar Board 10th Result 2020 Date, BSEB Patna 10th Matric Result 2020 Date and Time Kab Aayega, Sarkari Result 2020 LIVE Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक कॉपियों की जांच आज बुधवार से शुरू होगी.
बिहार बोर्ड ने 10 मई तक कॉपियों का मूल्यांकन खत्म करने का लक्ष्य रखा है. कोविड-19 के बचाव से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मूल्यांकन किया जायेगा. सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा. सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी. बिना मास्क केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. मूल्यांकन केंद्रों में प्रवेश के पहले सभी शिक्षकों की स्क्रीनिंग भी की जायेगी. बुखार से पीड़ित कोई भी व्यक्ति मूल्यांकन केंद्र पर नहीं आयेंगे. आप अपना रिजल्ट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com की वेबसाइट पर देख सकते हैं. बिहार बोर्ड से जुड़ी हर जानकारी के लिए आप इस लाइव ब्लॉग पर बने रहिए...

 आज से शुरू होगी शेष 28968 काॅपियों की जांच
गया कोरोना वायरस संक्रमण और उससे बचाव के लिये किये गये लाॅकडाउन की वजह से लंबे समय से मैट्रिक परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य रुका हुआ था. अब सरकार के आदेश के बाद गुरुवार से काॅपियों की जांच शुरू हो जायेगी. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मो मुस्तफा हुसैन मंसूरी ने बताया कि काॅपी जांच करने वाले सभी शिक्षक व कर्मचारियों को सैनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है. जिले में कुल सात मूल्यांकन केंद्र बनाये गये हैं.

 नवम की पढ़ाई के लिए जिले के 172 शिक्षकों का प्रतिनियोजन
भागलपुर की संभी पंचायतों में नवम कक्षा की शुरुआत के लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने 172 शिक्षक व शिक्षिकाओं को एक स्कूल से दूसरे स्कूल में प्रतिनियोजित किया है. जिले के अधिकांश प्रखंडों में शिक्षक प्रतिनियोजित किये गये. शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि कक्षा नवम की शुरुआत से पहले सभी शिक्षकों को इसकी सूचना दी जायेगी. इस समय लॉकडाउन के कारण जिले के सभी स्कूलों को बंद रखा गया है. ऐसे में स्कूल खुलते ही प्रतिनियोजित शिक्षक योगदान देंगे. शिक्षकों की उपस्थिति सूची प्रतिनियोजित हुए स्कूलों से मिलने के बाद वेतन दिया जायेगा.

 कर्मियों को साबुन से धोना पड़ेगा हाथ
मूल्यांकन कार्य के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने को सभी को निर्देश दिया गया है. सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सेनिटाइजर की व्यवस्था की गई है. तथा मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश करने वाले वीक्षकों एवं कर्मियों को सेनिटाइज किया जाएगा. मूल्यांकन कार्य के दौरान बीच - बीच में साबुन से कर्मियों को हाथ धोना पड़ेगा. सभी कर्मियों को मास्क पहनकर कार्य करना पड़ेगा.

 लगातार योगदान दे रहे हैं नियोजित शिक्षक
हड़ताल टूटते ही पांच मई से शिक्षक बीआरसी गुरुआ में योगदान दे रहे हैं. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) महेंद्र दास ने बताया कि सभी शिक्षकों को बीआरसी में या सीआरसीसी के माध्यम से योगदान करना जरूरी है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में सभी शिक्षक सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए योगदान करें. भीड़ न लगे इसका खास ध्यान रखना है. इस मौके पर भोला दास, रविरंजन कुमार, आलोक कुमार, कुमुद रंजन व निरंजन कुमार आदि मौजूद थे

 मई के अंत तक आ सकता है परीक्षा परिणाम
मैट्रिक परीक्षा का 75 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है. अब जब फिर से मूल्यांकन कार्य शुरू हो रहा है तो उम्मीद की जा रही है कि मई के अंत तक परीक्षा परिणाम भी आ जाएगा. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई तिथि घोषित नहीं की गई है.

 पिछले वर्ष समय से पहले आया था रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पिछले साल 6 अप्रैल को मैट्रिक के परिणाम घोषित कर दिया था जबकि, बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2020 के परिणाम इस बार भी समय से पूर्व ही घोषित किये जा चुके हैं.

 इग्नू का टर्म एंड एग्जाम टला
इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का टर्म एंड एग्जाम फ़िलहाल टल गया है. एक जून से इग्नू का टर्म एंड एग्जाम होना था. इसकी नयी तिथि जल्द जारी होगी. 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ने के बाद उक्त निर्णय लिया गया है. समीक्षा के बाद अगली तिथि पर निर्णय लिया जायेगा.

 मधुबनी के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सेनिटाइजर की व्यवस्था
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 के कॉपी मूल्यांकन को लेकर मधुबनी के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य से संबंधित शिक्षक एवं अन्य सभी कर्मी मूल्यांकन कार्य के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करेंगे. सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सेनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी तथा मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश करने वाले वीक्षकों एवं कर्मियों को सेनिटाइज किया जाएगा. मूल्यांकन कार्य के दौरान बीच - बीच में साबुन से कर्मियों को हाथ धोना पड़ेगा. सभी कर्मियों को मास्क पहनकर कार्य करना पड़ेगा. इसके साथ ही मूल्यांकन कार्य के लिए कई अन्य निर्देश बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद ने बताया कि बुधवार से जिले के सभी 6 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपी मूल्यांकन के कार्य प्रारंभ हो गए हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jawaharlal Nehru Death Anniversary महामना के बुलावे पर युवाओं को प्रेरित करने बीएचयू आते थे पंडित नेहरू

प्रदेश के इन 40 सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम से भी होगी पढ़ाई

Maruti Suzuki ने लॉन्‍च की सस्‍ते लोन की 3 नई स्‍कीम