साई पृथ्वी ने जीती इंडियन सिम रेसिंग चैंपियनशिप
इस समय सभी रेसर लॉकडाउन के कारण घरों में
बंद हैं। ऐसे में 14 शहरों के रेसरों ने एक ऑनलाइन रेसिंग चैंपियनशिप-
इंडियन सिम रेसिंग चैंपियनशिप (आईएसआरएल) में भाग लिया, जिसमें साई पृथ्वी
को पहला स्थान मिला। चेन्नई के साई ने पांच राउंड में सबसे ज्यादा 252 अंक
लिए। इसका फाइनल शुक्रवार रात कोखेला गया।
थिसुर के अब्दुल फतह 191 अंकों के साथ
दूसरे स्थान पर रहे जबकि मुंबई के राइदेन सामेरवेल को 172 अंक मिले और वो
तीसरे स्थान पर रहे। भारत में कोरोना वायरस के मामलो में लगातार इजाफा हो
रहा है। लॉकडाउन के दो चरण बीतने को है, फिर भी कोरोना वायरस का संक्रमण
लगातार तेजी से फैल रहा है और मरीजों की संख्या अब 40 हजार के करीब पहुंच
गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें