1 लाख 44 हजार 937 केस: ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 हजार के पार

India coronavirus: The underpaid and unprotected women leading the ...

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 44 हजार 937 हो गई है। सोमवार को 6414 संक्रमित बढ़े, 3012 ठीक हो गए, जबकि 148 की मौत हुई। अब तक 60 हजार 706 मरीज ठीक हो चुके हैं। 80 हजार से ज्यादा का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 45 हजार 380 संक्रमित हैं। इसमें से 80 हजार 722 का इलाज चल रहा है, 60 हजार 490 ठीक हुए हैं और 4167 की मौत हो चुकी है।

अपडेट़्स...
  • दिल्ली सरकार ने यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। अब यहां आने वाले यात्रियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड रखना होगा। संक्रमण के लक्षण नहीं होने पर भी यात्रियों को 14 दिन तक खुद अपने स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी। 
  • विमानन मंत्रालय ने नॉन-शेड्यूल्ड प्राइवेट ऑपरेटर्स को भी विमान सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इनमें फिक्स्ड विंग, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर शामिल हैं।
  • दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम हो गया है। दरअसल, गाजियाबाद प्रशासन ने यहां संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले की सीमाओं को सख्ती से सील कर दिया है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले
तारीख
केस
24 मई 7111
23 मई 6665
22 मई 6570
19 मई 6154
21 मई 6025
पांच राज्यों का हाल
  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 6859: यहां सोमवार को 194 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की जान गई। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 300 हो गया है। इंदौर में 56, भोपाल में 30, उज्जैन में 22, मुरैना में 12, सागर और ग्वालियर में 9-9, खरगोन में 8 और बुरहानपुर में 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में अब तक 3571 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 52667: यहां सोमवार को 2436 नए संक्रमित मिले। प्रदेश में 60 मरीजों की मौतों के साथ यह आंकड़ा 1695 हो गया है। बीते 24 घंटे में 1186 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। मुंबई 1 हजार से ज्यादा मौतों वाला देश का इकलौता शहर बन गया है। यहां अब कोरोना संक्रमितों के फेफड़ों का एक्स-रे किया जाएगा। चीन में भी यह तकनीक अपनाई गई थी। बिना लक्षणों वाले मरीजों के लंग्स के एक्स-रे के आधार पर यह पता चल सकेगा कि मरीज कितना गंभीर हो सकता है।
 उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 6497: राज्य में सोमवार को 229 नए मरीज बढ़े। यहां कोरोना से 169 लोगों की मौत हुई है। 3660 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी अब तक 56.6% मरीज ठीक हो चुके हैं। 2668 का इलाज चल रहा है। अब तक 1569 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो कि कुल मरीजों का 25.3% हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 7300: यहां सोमवार को संक्रमण के 272 मामले सामने आए। इनमें से पाली में 50, सीकर में 44, जोधपुर में 47, नागौर में 48, जयपुर में 13, चूरू में 17, उदयपुर में 12 और सिरोही में 9 मरीज मिले। राज्य में 4056 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 165 की मौत हुई है।
  • बिहार, संक्रमित- 2737: यहां सोमवार को 163 संक्रमित मिले। इनमें से सहरसा में 21, बेगुसराय में 17, दरभंगा में 13, पटना, कटिहार और सीतामढ़ी में 11-11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, वैशाली और औरंगाबाद में 9-9 संक्रमित बढ़े हैं। राज्य में अब तक 733 लोग ठीक हो चुके हैं और 13 की जान गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jawaharlal Nehru Death Anniversary महामना के बुलावे पर युवाओं को प्रेरित करने बीएचयू आते थे पंडित नेहरू

प्रदेश के इन 40 सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम से भी होगी पढ़ाई

Maruti Suzuki ने लॉन्‍च की सस्‍ते लोन की 3 नई स्‍कीम