अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए हरियाणा के 79 लोगों में से 21 कोरोना पॉजिटिव मिले


अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौटे हरियाणा के 79 लाेगों में से 21 को कोरोना संक्रमित पाया गया है। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 167 भारतीयों को डिपाेर्ट किया गया था। ये लोग विशेष विमान से 19 मई को अमृतसर पहुंचे थे और इनमें हरियाणा के ये लाेग भी शामिल थे।
अमृतसर से हरियाणा के लोगों को पंचकूला भेजा गया था। यहां उनको क्‍वारंटाइन किया गया था।

अमृतसर से पंचकूला आने के बाद उनके नमूने कोरोना टेस्‍ट के लिए भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में 21 लाेगों को कोरोना पाॅजिटिव पाया गया। पंचकूला के सेक्टर स्थित नागरिक अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की पुष्टि। ये लाेग ह‍रियाणा के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। अब इन लोगों को पंचकूला से उनके गृह जिला में भेजा जाएगा। संबंधित जिलों के अस्पतालों में ही उनका इलाज किया जाएगा। ये लोग अमेरिका में गैर कानूनी ढंग से रह रहे थे।

अमृतसर से पंचकूला लाए जाने के बाद इन लोगों को पंचकूला के विभिन्न धर्मशाला व होटल में क्वारंटरइन किया गया। इन सभी के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट आने पर यह खुलासा हुआ। अभी कई अन्‍य लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आशंका जताई जा रही है कि अभी यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इनके संबंधित गृह जिलों के अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 16 मरीजों को अंबाला के मौलाना मेडिकल कॉलेज, दो को रोहतक व तीन को कैथल शिफ्ट किया जा रहा है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jawaharlal Nehru Death Anniversary महामना के बुलावे पर युवाओं को प्रेरित करने बीएचयू आते थे पंडित नेहरू

प्रदेश के इन 40 सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम से भी होगी पढ़ाई

Maruti Suzuki ने लॉन्‍च की सस्‍ते लोन की 3 नई स्‍कीम