दीवार तोड़ बैंक में घुसे चोर नहीं तोड़ पाए तो वापस लौटे

Haker Images, Stock Photos & Vectors | Shutterstock

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक रामपुर कंबोयान में दो चोर सेंध लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने यूट्यूब (youtube) पर बैंक सेफ तोड़ने की वीडियो भी देखी, लेकिन जब कामयाब नहीं हुए तो खाली हाथ लौट गए। यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।

 राजस्थान के जयपुर की जनता कालोनी निवासी रवि झालानी ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की रामपुर कंबोया शाखा में मैनेजर हैंं। इन दिनों बिलासपुर में छछरौली मार्ग पर रहते हैं। रविवार सुबह साढ़े छह बजे उन्हें सूचना मिली की चोरों ने बैंक की दीवार तोड़ दी है। सूचना पाते ही वह बैंक क्लर्क शशी भूषण कुमार, कैशियर महेंद्र सिंह, सिक्योरिटी गार्ड गुरमीत सिंह के साथ बैंक में पहुंचेे।

उन्होंने देखा कि मंगलौर गांव की तरफ जाने वाली सड़क के साथ लगती बैंक की दीवार खिड़की के नीचे टूटी थी।

बैंक मैनेजर रवि झालानी ने बताया कि स्ट्रांग रूम में पांच सेफ रखी थी। चोरों को नहीं पता था कि कौन सी सेफ में पैसे रखे हैं। चोरों ने वहां रखी दो अन्य सेफ के कुंडे तोड़ दिए परंतु कैश नहीं निकाल पाए। इसके बाद सेफ को तोड़ने की वीडियो भी देखी। इसके बाद भी जब कामयाब नहीं हुए तो वापस लौट गए।

डेढ़ घंटे तक रहे अंदर
चोर ठीक दो बजे दीवार तोड़कर बैंक में एंट्री करते हैं और साढ़े तीन बजे तक वहीं रहते हैं। जब चोरी में कामयाब नहीं हो पाए तो गुस्से में सेफ के दोनों कुंडों को तोड़ कर खराब कर दिया। रवि झालानी ने बताया कि दोनों चोरों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। चोरों की उम्र करीब 22 से 25 साल के करीब थी। मामले की शिकायत रणजीतपुर चौकी में दी गई जहां से पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

जल्द गिरफ्तारी होगी : सखविंद्र सिंह
रणजीतपुर चौकी इंचार्ज सुखविंद्र सिंह ने बताया कि डॉग स्कवायड व एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया था। चोरों को पकडऩे के लिए टीमें बना दी हैं। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jawaharlal Nehru Death Anniversary महामना के बुलावे पर युवाओं को प्रेरित करने बीएचयू आते थे पंडित नेहरू

प्रदेश के इन 40 सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम से भी होगी पढ़ाई

Maruti Suzuki ने लॉन्‍च की सस्‍ते लोन की 3 नई स्‍कीम