हैदराबाद में माता-पिता ने 22 हजार में नवजात को बेचा
यहां बतकम्मा कुंडा क्षेत्र में रहने वाले सिंह-सरिता दंपति ने अपने नवजात बेटे को शेषु नामक व्यक्ति को किसी दलाल की मध्यस्तता से बेच दिया। जब मामला स्थानीय लोगों के जरिये पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर नवजात को छुड़ाया।
हालांकि, नवजात की मां का कहना है कि उसके शराबी पति ने ही उसके बेटे को बेचा है। इस मामले को लेकर पुलिस दोनों ओर से आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस बीच नवजात को उसकी मां को सौंप दिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें