ट्रेन-हवाई सफर के बाद अब दिल्ली मेट्रो भी जल्द भरेगी रफ्तार

 Now, e-bus service connects Kochi airport with metro - The Week

Delhi Metro Service News: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) के आदेश पर 14,000 कर्मचारी मंगलवार से काम पर लौट आए हैं। इनमें से ज्यादातर कर्मचारियों ने सुबह से अपना काम भी संभाल लिया है। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि 27 मई से DMRC ट्रेनों के सेवाएं शुरू कर सकता है।

  केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) कुछ चुनिंदा रूटों पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। माना जा रहा है कि इस बाबत केंद्र सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि अगर दिल्ली में बसों, ट्रेनों और अब हवाई सफर शुरू हो चुका है तो दिल्ली मेट्रो रफ्तार क्यों नहीं भर सकती है? जाहिर है कि दिल्ली मेट्रो के चलने से सड़कों पर बढ़ा ट्रैफिक का बोझ कम किया जा सकता है। फिलहाल दिल्ली में कम बसों के चलते लोगों को 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक बसों को इंतजार करना पड़ रहा है।

दिल्ली मेट्रो के संचालन के लिए केजरीवाल सरकार राजी
गौरतलब है कि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने लॉकडाउन-4 की शुरुआत यानी 18 मई से मेट्रो का परिचालन शुरू करने की सिफारिश की थी, लेकिन केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिलने के चलते परिचालन शुरू नहीं हो पाया।

मेट्रो लगा रही फेरे
क्या दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) दिल्ली मेट्रो का संचालन अगले कुछ दिनों में शुरू हो सकता है? इस सवाल का जवाब अगले कुछ दिनों में मिल सकता है। दरअसल, मेट्रो ट्रेनों का संचालन करने के लिए DMRC रोजाना तैयारी कर रहा है। ट्रायल और मेंटेनेंस के पहलू के मद्देनजर कुछ रूटों पर दिल्ली मेट्रो हर रोज एक छोर से दूसरे छोर तक चक्कर लगाती है। अनुमान के मुताबिक, 22 मार्च लॉकडाउन की शुरूआत के बाद अब तक 4000 से फेरे मेट्रो ट्रेनें लगा चुकी हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि DMRC सिर्फ केंद्र से अनुमति मिलने का इंतजार कर रहा है। पिछले सप्ताह 21 मई को DMRC के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने खैबर पास और शास्त्री पार्क डिपो का निरीक्षण किया था।

मेट्रो ट्रेनों के परिचालन के लिए DMRC तैयार
इसमें कोई शक नहीं है कि DMRC मेट्रो के परिचालन के लिए तैयार है। इस बाबत कई तरह के कदम उठाए हैं।पिछले दिनों हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के मद्देनजर संभव है कि कुछ दिनों में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय मेट्रो का परिचालन शुरू करने का निर्देश भी जारी कर दे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jawaharlal Nehru Death Anniversary महामना के बुलावे पर युवाओं को प्रेरित करने बीएचयू आते थे पंडित नेहरू

प्रदेश के इन 40 सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम से भी होगी पढ़ाई

Maruti Suzuki ने लॉन्‍च की सस्‍ते लोन की 3 नई स्‍कीम