अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को डोनेट किए 2 करोड़ रुपए, पुलिस कमिश्नर ने ट्विटर पर किया शुक्रिया


अक्षय कुमार की दरियादिली किसी से छिपी नहीं है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन और देश में स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा कर्मियाें के साथ-साथ पुलिस के समर्पण को देखते हुए वे उनके लिए लगातार डोनेशन दे रहे हैं।
अब उन्होंने मुंबई पुलिस को दो करोड़ का डोनेशन दिया है, इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोमवार को शेयर की।


मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से की गई इस पोस्ट में लिखा है- मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुपए का सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करती है। आपका यह सहयोग उन लोगों की ज़िंदगी की रक्षा करने में मदद करेगा, जो इस शहर की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं- मुंबई पुलिस के पुरुष और महिला साथी।'

इसके पहले भी अक्षय कर चुके मदद
जब से देश में लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री और अन्य मजदूर वर्ग पर मुसीबत आई है। अक्षय ने उनकी मदद दिल खोलकर की है। इसके पहले वे पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ का डोनेशन दे चुके हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) के उत्पादन में मदद के लिए बीएमसी को 3 करोड़ रुपये दे चुके हैं। इसके अलावा अक्षय ने गैटी गैलेक्सी के कर्मचारियों की सैलरी के लिए इसके मालिक को आर्थिक मदद पहुंचाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

'पाताल लोक' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही लोगों ने फिर पूछा यक्ष प्रश्न-कब आएगा 'मिर्जापुर सीज़न 2'

Jawaharlal Nehru Death Anniversary महामना के बुलावे पर युवाओं को प्रेरित करने बीएचयू आते थे पंडित नेहरू

विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार पहुंची, सबसे अधिक मौत यूरोप में