संदेश

अगले छह माह में शुरू हो सकता है भारत में कोरोना की वैक्‍सीन का क्‍लीनिकल टेस्‍ट

चित्र
  कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में भारत ईरान को पछाड़ कर दसवें नंबर पर आ चुका है। इस बीच बीते एक सप्‍ताह से लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। बीते आठ दिनों में ही भारत में इनकी संख्‍या 47918 मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में आने वाले दिनों में इनकी संख्‍या और अधिक तेजी से बढ़ने की आशंका पहले ही जताई जा चुके हैं। लेकिन इस बीच एक अच्‍छी खबर इसकी दवा के क्‍लीनिकल ट्रायल से जुड़ी हुई सामने आई है। भारत के शीर्ष चिकित्सा निकाय ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन के लिए कम से कम 6 महीने में मानव परीक्षण शुरू हो सकते हैं।  रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर के निदेशक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के प्रमुख डॉ. रजनी कांत ने कहा है कि पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) प्रयोगशाला में वायरस का स्ट्रेन पृथक किया गया है जिसका उपयोग अब इस जानलेवा वायरस की वैक्सीन बनाने में किया जाएगा। इस स्ट्रेन को भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) में स्थानांतरित भी कर दिया गया है। उन्‍होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले छह मा...

Zomato इस राज्‍य में कर रही शराब की होम डिलीवरी, जानिए कौन-कौन से शहर करेगी कवर

चित्र
  झारखंड के बाद ओडिशा में घर पर शराब पहुंचाई जाएगी। फूड ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म Zomato राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से शराब की ऑनलाइन डिलेवरी शुरू कर रही है। इसके बाद Zomato जल्द ही राउरकेला, बालासोर, बलांगीर, संबलपुर, बेरहामपुर और कटक जैसे ओडिशा के अन्य शहरों में ये सुविधा मुहैया कराएगी। Zomato ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। Zomato के उपाध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा, 'हम ओडिशा में अपने यूजर्स की सेवा से खुश हैं जो अब किराने और खाद्य वितरण के अलावा शराब प्राप्त करने के लिए Zomato का उपयोग कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि कंपनी आबकारी विभागों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का ख्याल रखते हुए ये सुविधा शुरू की जा सके। रंजन ने कहा, 'हम ओडिशा सरकार और ओडिशा में मादक पदार्थों के सुरक्षित और वितरण को सक्षम करने के लिए शराब खुदरा उद्योग के लिए आभारी हैं। हम आगे भी इस साझेदारी को एक साथ बनाने रखने की कोशिश करेंगे।' Zomato ने शराब की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कई सुरक्षा प्रक्रियाओं और जांच का दायरा बढ़ाया है। ...

डायरेक्टर का 'मसीहा' सोनू सूद पर फिल्म बनाने का प्लान, अक्षय कुमार होंगे लीड एक्टर!

चित्र
  बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों खबरों में हैं। उन्हें अभी प्रवासी मजदूरों को मसीहा माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से वो मुंबई में रह रहे उन प्रवासियों को अपने घर भेज रहे हैं, जो मुंबई में परेशान हैं। दरअसल, जो प्रवासी लॉकडाउन की वजह से काफी परेशान हैं, उन्हें सोनू सूद अपने घर भेज रहे हैं। सोनू सूद उन सभी लोगों की मदद कर रहे हैं, जो उनसे ट्विटर पर मदद मांग रहे हैं।  अब ट्विटर पर सोनू सूद को लेकर कई मीम भी शेयर हो रहे हैं और सोनू सूद को लोग मसीहा बता रहा हैं। इसी बीच, निर्देशक संजय गुप्ता ने ट्विटर पर एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे सोनू सूद से बात करने का बताया जा रहा है। इसे संजय गुप्ता, अपने और सोनू के बीच हुई बातचीत का बता रहे हैं। इस चैट में संजय गुप्ता ने सोनू सूद पर फिल्म बनाने का प्रस्ताव रखा और इसके लीड एक्टर अक्षय कुमार होने के लिए कहा। इस चैट की फोटो के अनुसार सोनू सूद कहते हैं, ' 'भाई, इस अगली फिल्म में अक्षय कुमार सोनू सूद की भूमिका निभाने जा रहे हैं। क्या मुझे इस फिल्म को बनाने के राइट्स मिल सकते हैं? जिसपर रिप्ला...

NPCI ने लॉन्च किया AI वर्चुअल असिस्टेंस PAi, FASTag, UPI से संबंधित शिकायतों का करेगा निवारण

चित्र
    राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित चैट बोट PAi को लॉन्च कर दिया है। इस चैट बोट को FASTag, RuPay, UPI, AePS जैसे रियल टाइम बिजनेस प्रोडक्ट के बारे में अवेयरनेस के लिए लॉन्च किया गया है। NPCI की ये पहल भारत में डिजिटल फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में मदद करेगा। यह AI वर्चुअल असिस्टेंस चैट बोट 24x7 लोगों को NPCI के सभी पेमेंट से संबंधित प्रोडक्ट्स के बारे में अवेयर करेगा। PAi की मदद से इन NPCI के प्लेटफॉर्म के जरिए किए जाने वाले सभी तरह के पेमेंटिंग सर्विस के बारे में यूजर्स जानकारी मुहैया कराई जाएगी  NPCI का यह चैट बोट लोगों को फिलहाल दो भाषाओं- अंग्रेजी और हिन्दी में जानकारी मुहैया कराएगी। PAi यूजर्स को वॉयस और चैट के जरिए पूछे गए सवालों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा। यूजर्स NPCI के वेबसाइट पर जाकर अपने क्वेरीज को PAi की मदद से जेनरेट कर सकते हैं और उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह चैट बोट FASTag, RuPay और UPI Chalega से संबंधित सभी क्वेरीज को वेरिफाइट ऑटोमैटेड रिस्पांस के जरिए आ...

हमारी जंग प्रकृति से जो 450 करोड़ सालों में कभी नहीं हारी

चित्र
मानव जाति के इतिहास में पहली बार प्रकृति मां ने पूरी दुनिया को अपने हाथों में ले लिया है। पूरी धरती एक समय में एक ही कोरोना वायरस से लड़ रही है। मेरे सभी विश्लेषण, सभी विचार इसी पर आधारित हैं कि प्रकृति के तर्क और नियमों के तंत्र को ध्यान में रखते हुए इस महामारी का सामना कैसे करें। अगर आप ऐसा करने की जगह अपना विश्लेषण राजनीति या विचारधारा या इस सोच के साथ शुरू करते हैं कि बहुत हुआ लॉकडाउन, भाड़ में जाए वायरस, तो आप वास्तव में प्रकृति मां को द्वंद्वयुद्ध की चुनौती दे रहे हैं। मैं समझ सकता हूं कि लोग अपना बिजनेस बचाने, वेतन पाने के लिए बेताब हैं। लेकिन, अगर मास्क पहनने, धार्मिक आयोजनों के लिए भीड़ पर रोक को प्रकृति के सम्मान की जगह अपनी निजी स्वतंत्रता का अपमान मानते हैं तो आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं। हम याद रखें कि प्रकृति सिर्फ रसायन, जीव व भौतिक विज्ञान है और जो इसे चलाता है वह है प्राकृतिक चुनाव। हर जीव की यही तलाश है। किसी पारिस्थितिक पनाह में खुद को बचाए रखना, फलना-फूलना और अपना डीएनए अगली पीढ़ी को देने के लिए संघर्ष करना ताकि वे उन जैसे न हो जाएं, जिन्हें बनाने वाल...

1 लाख 44 हजार 937 केस: ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 हजार के पार

चित्र
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 44 हजार 937 हो गई है। सोमवार को 6414 संक्रमित बढ़े, 3012 ठीक हो गए, जबकि 148 की मौत हुई। अब तक 60 हजार 706 मरीज ठीक हो चुके हैं। 80 हजार से ज्यादा का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 45 हजार 380 संक्रमित हैं। इसमें से 80 हजार 722 का इलाज चल रहा है, 60 हजार 490 ठीक हुए हैं और 4167 की मौत हो चुकी है। अपडेट़्स... दिल्ली सरकार ने यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। अब यहां आने वाले यात्रियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड रखना होगा। संक्रमण के लक्षण नहीं होने पर भी यात्रियों को 14 दिन तक खुद अपने स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी।  विमानन मंत्रालय ने नॉन-शेड्यूल्ड प्राइवेट ऑपरेटर्स को भी विमान सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इनमें फिक्स्ड विंग, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर शामिल हैं। दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम हो गया है। दरअसल, गाजियाबाद प्रशासन ने यहां संक्रमण के बढ़ते...

Redmi Note 9 Pro आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

चित्र
Redmi Note 9 Pro आज एक बार फिर इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण पिछले दिनों ही इसे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया। क्योंकि लॉकडाउन के चल​ते ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर केवल जरूरी सामानों की बिक्री की जा रही थी, लेकिन हाल ही में सरकार ने स्मार्टफोन्स, टैबलेट, लैपटॉप आदि की बिक्री शुरू करने की घोषणा कर दी है। लेकिन फिलहाल वेबसाइट्स केवल ग्रीन और ओरेंज जोन में ही स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही हैं। ऐसे में Redmi Note 9 Pro भी ग्रीन और ओरेंज जोन में ही डिलीवर होगा।  Redmi Note 9 Pro की सेल और कीमत Redmi Note 9 Pro की सेल आज दोपर 12 बजे शुरू होगी। इस्छुक कस्टमर्स इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Amazon से खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Redmi Note 9 Pro ...