अब तक 1 लाख 60 हजार मौतें: पीएम शिंजो आबे ने जापान में आपातकाल लगाया; पश्चिम एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश तुर्की


दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 23 लाख 30 हजार 937 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 60 हजार 755 की मौत हो चुकी है। वहीं, पांच लाख 96 हजार 537 ठीक भी हुए हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार को पूरे देश में आपातकाल लगा दिया। इससे पहले टोक्यो, ओसाका समेत सात प्रांतों में इमरजेंसी घोषित किया गया था।
देश में अब संक्रमण के कुल 10 हजार मामले हो गए हैं। वहीं, अब पश्चिम एशिया में सबसे संक्रमित देश तुर्की (82 हजार 329) हो गया है। इससे पहले ईरान था, जहां अभी कुल 80 हजार 868 मामले हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में ऑनलाइन कॉन्सर्ट
महामारी से लड़ने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में शनिवार को ऑनलाइन कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इसमें दुनिया के 100 जाने-माने गायक एक मंच पर नजर आए। ‘वन वर्ल्ड टूगेदर ऐट होम’ कार्यक्रम में सभी गायकों ने अपने घरों से ही प्रस्तुती दी। ग्लोबल सिटीजन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सिंगर लेडी गागा के साथ मिलकर इसका आयोजन किया। इसका प्रसारण फेसबुक, ट्विटर, ट्विच, यूट्यूब, ट्यूइनइन और अमेजन प्राइम वीडियो पर आठ घंटे तक चला। इस मौके पर लेडी गागा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल फंड जमा करने के उद्देश्य से नहीं किया गया है। इसके जरिए हम यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरी दुनिया स्वास्थ्यकर्मियों के काम की सराहना और सम्मान करती है। गायक गीता ओरा ने कहा कि लोगों को डब्ल्यूएचओ की सलाह को अपनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में भारतीय कलाकार विशाल मिश्रा, प्रियंका चोपड़ा, अमेरिकी गायक एंड्रा डे, प्यूर्टो रिक गायक लुई फॉन्सी समेत कई जाने-माने गायक शामिल हुए थे।

 कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश


      देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
     अमेरिका             7 लाख 38 हजार 830             39 हजार 014           68 हजार 285     
      स्पेन 1 लाख 94 हजार 416 20 हजार 639 74 हजार 797
      इटली  1 लाख 75 हजार 925 23 हजार 227 44 हजार 927
      फ्रांस 1 लाख 51 हजार 793 19 हजार 323 35 हजार 983
    जर्मनी 1 लाख 43 हजार 724 4 हजार 538 85 हजार 400
    ब्रिटेन 1 लाख 14 हजार 217 15 हजार 464 उपलब्ध नहीं
     चीन 82 हजार 735 4 हजार 632 77 हजार 029
      तुर्की 82 हजार 329  1 हजार 890 10 हजार 453
     ईरान 80 हजार 868 5 हजार 031 55 हजार 987
     बेल्जियम 37 हजार 183 5 हजार 453 8 हजार 348

टिप्पणियाँ