भारतीय को कोरोना से जीतने का संदेश, स्विटजरलैंड का मैटरहॉर्न पर्वत तिरंगे के रंग में रोशन


कोरोना से निपटने में भारत के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए स्विटजरलैंड ने प्रसिद्ध मैटरहॉर्न पर्वत पर रोशनी की मदद से भारतीय तिरंगे को दर्शाया है। इसके जरिये प्रत्येक भारतीय को कोरोना से जीतने की 'उम्मीद और जज्बे' का संदेश दिया है।


14,690 फुट ऊंचा पहाड़ तिरंगे के आकार में रोशन 
  स्विटजरलैंड के जाने-माने लाइट आर्टिस्ट गेरी हॉफस्टेटर ने 14,690 फुट ऊंचे पहाड़ को तिरंगे के आकार में रोशन किया है। पर्यटन संगठन जरमैट मैटरहॉर्न ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक भारत कोरोना संकट से पीड़ित है। इतने बड़े देश में चुनौतियां बहुत बड़ी हैं। मैटरहॉर्न पर्वत पर भारतीय ध्वज हमारी एकजुटता को व्यक्त करने के साथ ही सभी भारतीयों को आशा और शक्ति प्रदान करता है।'

 
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों के साथ एकजुटता दिखाता मैटरहार्न पर्वत
स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास ने ट्वीट में कहा गया है, 'कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी भारतीयों के साथ एकजुटता दिखाते हुए 1000 मीटर से बड़े आकार का भारतीय तिरंगा स्विटजरलैंड केजरमैट में मैटरहार्न पर्वत पर प्रदर्शित किया गया। इस भावना के लिए जरमैट पर्यटन को हार्दिक धन्यवाद।'

मैटरहार्न पर्वत पर हर दिन अलग-अलग देशों के झंडों को दर्शाती रोशनी की जा रही है
 बता दें कि इस पहाड़ पर बीते 24 मार्च से ही कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए हर दिन अलग-अलग देशों के झंडों को दर्शाती रोशनी की जा रही है। बुधवार को इस पहाड़ पर स्विटजरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और स्विस क्षेत्र टिसिनो के झंडों को दर्शाती रोशनी बिखेरी गई थी।

कोरोना से प्रभावित राष्ट्रों को मदद प्रदान करने वाले देशों को संयुक्त राष्ट्र का सलाम
 संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भारत सहित उन देशों को सलाम किया, जिन्होंने कोरोना से प्रभावित राष्ट्रों को मदद प्रदान की है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में भारत ने अमेरिका सहित कई अन्य देशों को कोरोना का संभावित उपचार मानी जा रही मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति की है। अमेरिका का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) इस दवा का न्यूयॉर्क के 1500 से ज्यादा मरीजों पर परीक्षण कर रहा है। भारत द्वारा इसके निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिए जाने के बाद बीते कुछ दिनों में इस दवा की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

'पाताल लोक' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही लोगों ने फिर पूछा यक्ष प्रश्न-कब आएगा 'मिर्जापुर सीज़न 2'

Jawaharlal Nehru Death Anniversary महामना के बुलावे पर युवाओं को प्रेरित करने बीएचयू आते थे पंडित नेहरू

विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार पहुंची, सबसे अधिक मौत यूरोप में